{"_id":"618cd47b335bdaac1e593882127bbd03","slug":"india-won-asian-junior-tennis-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने जीता एशियन जूनियर टेनिस कप","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
भारत ने जीता एशियन जूनियर टेनिस कप
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Dec 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएलटीए ट्रेनी सुमित पाल सिंह और परीक्षित के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने दोहा में चल रहे एशियन जूनियर टेनिस कप को जीतने में कामयाबी पाई।
विज्ञापन
भारत और हांगकांग के बीच शुक्रवार को खिताबी मुकाबला खेला गया। इसमें भारत ने हांगकांग को 2-0 से हराकर चैंपियन बना।
फाइनल में सुमित पाल सिंह ने चिंग लेम को 7-6, 7-2 से हरा दिया। वहीं दूसरे सिंगल्स मुकाबले में परीक्षित और एलन सू के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
इसमें 7-6 से पहला सेट गंवाने के बाद परीक्षित ने मैच में दोबारा से वापसी की। उन्होंने अगले दोनों सेट 6-2, 6-3 से जीतकर भारत को विजेता बनाया।
इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया को 2-0 से हराया था। टूर्नामेंट में लीग मुकाबलों में भारत ने कतर को 3-0, बहरीन को 3-0, श्रीलंका को 3-0, पाकिस्तान को 3-0, इंडोनेशिया को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विजेता भारतीय टीम में सुमित पाल सिंह, परीक्षित और विकास शामिल हैं।
सीएलटीए ने जताई खुशी
भारत की जीत पर चंडीगढ़ लॉन टेनिस (सीएलटीए) के खिलाड़ियों में काफी उत्साह है।
सीएलटीए के हेड कोच गजेंद्र सिंह ने भारत की जीत के हीरो रहे सुमित पाल सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जूनियर वर्ग में तेजी से उभरता हुआ सितारा है। हमें भविष्य में इस खिलाड़ी से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विजेता तीन सदस्यीय भारती टीम को कतर टेनिस एसोसिएशन की ओर से एक हफ्ते के लिए एटीपी टूर्नामेंट देखने का मौका दिया जा रहा हैं। एटीपी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।