{"_id":"08c15389a95b80aacbf6ed9100735309","slug":"inauguration-all-india-junior-badminton-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में बैडमिंटन के महासंग्राम का आगाज","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
देहरादून में बैडमिंटन के महासंग्राम का आगाज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 04 Aug 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया जूनियर रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का मंगलवार को आगाज हो गया। खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल के बैडमिंटन हॉल में सुबह बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह हुआ। इस दौरान 400 से अधिक खिलाड़ी मौके पर मौजूद थे। मंगलवार से क्वालीफाइंग राउंड की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में अंडर-17 और 19 बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। वहीं बालक वर्ग के मुकाबले स्पोर्ट्स कॉलेज के बैडमिंटन हॉल में खेले जा रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में खेल सचिव शैलेश बगोली, आयोजन समिति के चेयरमैन आईजी संजय गुंज्याल, उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल, जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की, आयोजन समिति के सचिव लोकेश ओहरी, उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी, जिला एसोसिएशन के सचिव नवनीत सेठी, चीफ रेफरी गौरव खन्ना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन