{"_id":"37ec067b730774fc176cd78d4e869b28","slug":"in-the-doubles-disappointment-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युगल वर्ग में उत्तराखंड को निराशा ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
युगल वर्ग में उत्तराखंड को निराशा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Feb 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया रैंकिंग पुरुष टेनिस टूर्नामेंट के युगल वर्ग में उत्तराखंड को निराशा मिली है। सेमी फाइनल मैच में उत्तराखंड के द्रोण वालिया और चंडीगढ़ के तुषार शर्मा की जोड़ी बाहर हो गई।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के मैत्रेय भगत व इंडियन एयरफोर्स के प्रदीप देशवाल की जोड़ी ने उन्हें मात दी।
शांति टेनिस एकेडमी में उत्तरांचल टेनिस संघ की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में महाराष्ट्र के मैत्रेय भगत ने दिल्ली के लविश नेहरा को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी।
दूसरे सेमी फाइनल मैच में चंडीगढ़ के ऋषभ शारदा ने पंजाब के उदय प्रताप चहल को 6-3, 3-6, 6-2 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
युगल वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में दिल्ली के तलोम मींग्की और यूपी के चिन्मयदेव चौहान की जोड़ी ने पंजाब के उदय प्रताप सिंह व हरियाणा के ओमेंद्र बसोया की जोड़ी को 6-6, 6-4,10-5 से हराया।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल मैच में महाराष्ट्र के मैत्रेय भगत व इंडियन एयरफोर्स के प्रदीप देशवाल की जोड़ी ने उत्तराखंड के द्रोण वालिया व चंडीगढ़ के तुषार शर्मा की जोड़ी को 6-2, 3-6,10-5 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन