फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ice hockey and skating in national games.

राष्ट्रीय खेल में शामिल हो सकते हैं आइस हॉकी-स्केटिंग

Tue, 30 Jun 2015 04:26 PM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Jun 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
ice hockey and skating in national games.

उत्तराखंड में 2018 में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल में आइस हॉकी और आइस स्केटिंग को शामिल किया जा सकता है। उत्तराखंड में आइस रिंक की मौजूदगी ने इस दावे को मजबूत किया है। इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ भी प्रस्ताव बना रहा है, जिसके दिसंबर में होने वाली जनरल हाउस में मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल 2018 की मेजबानी मिलने के बाद देहरादून और हल्द्वानी में स्टेडियम और खेल सुविधाओं को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। वहीं खेलों और आयोजन स्थलों के लिए मुंबई की नाइटफ्रैंक एंड कोलाज डिजायन कंपनी उत्तराखंड में प्रस्तावित मुख्य आयोजन स्थलों का दौरा कर रही है।
विज्ञापन


जिन खेलों के राज्य में होने की संभावना है कंपनी उनकी सूची बनाकर खेल विभाग को सौंपेगी। जिसे मंजूरी के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को भेजा जाएगा। दूसरी ओर भारतीय ओलंपिक संघ भी उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और खेल सुविधाओं के अनुरूप खुद भी खेल और आयोजन स्थलों पर मंथन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे खेल विभाग की पहली बनी सूची से बाहर रहे कुछ खेल भी उत्तराखंड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल में शामिल हो सकते हैं। देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस रिंक बने होने के कारण आइस हॉकी और आइस स्केटिंग होने की संभावना तेज हो गई है।

इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ भी प्रस्ताव बना रहा है। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने बताया कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल 2018 में प्रस्तावित खेलों में परिवर्तन हो सकता है। देहरादून में आइस रिंक बना हुआ है, इसलिए आइस हॉकी और आइस स्केटिंग को शामिल किया जा सकता है।


इस संबंध में प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अंतिम फैसला जनरल हाउस में ही होगा। जिसकी पूरी उम्मीद है। बताया कि दोनों खेल सिर्फ उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेल पर ही लागू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed