{"_id":"1ef7be3e1461c8c69929458307a7ded3","slug":"honour-of-players-on-sports-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स-डे पर खिलाड़ियों का सम्मान","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
स्पोर्ट्स-डे पर खिलाड़ियों का सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Aug 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट और यूटी शिक्षा विभाग की ओर से स्पोर्ट्स डे का आयोजन टैगोर थिएटर में शुक्रवार को किया गया। यहां पर इंटर नेशनल स्तर और नेशनल लेवल पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्रशासक के मुख्य सलाहकार केके शर्मा मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद रहे। इनके साथ स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के डॉयरेक्टर स्पोर्ट्स सुनील भाटिया, ज्वाइंट डॉयरेक्टर स्पोर्ट्स जेपीएस सिद्धू, यूटी शिक्षा विभाग के स्पोर्ट्स आर्गेनाइजर अमरदीप सिंह केसाथ काफी संख्या में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर केके शर्मा ने कहा शहर में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर है। चाहे वह क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल एकेडमी हो या फिर सीएलटीए यहां से बेहतरीन और प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे है। स्कूलों में बास्केटबॉल कोर्ट बनाए जा रहे है। साथ ही शाम में समय स्कूलों में बच्चों को खेलने की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
इंटरनेशनल पहलवानों का हुआ सम्मान
स्पोर्ट्स विभाग के ओर से एशियन जूनियर चैंपियनशिप में तीसरा स्थान पाने वाले पहलवान प्रवीण डागर, नितीन को कैश और मोमेंटों देकर सम्मातिन किया गया। इन दोनों के कोच दर्शन लाल को भी सम्मान किया गया।
मानसिक रुप से कमजोर खिलाड़ी भी हुए सम्मानित
स्पेशल ओलंपिक एशियन पेसफिक में मेडल जीतने वाले स्पेशल 9 खिलाड़ियों का सम्मान हुआ। इनमें नेन्सी, प्रिया गुप्ता, गुरिंदर पाल सिंह, मनप्रीत सिंह,मनु शर्मा, विनीत सिंह, जैसमीन, साशी शर्मा, अक्षदीप शामिल है।
शिक्षा विभाग के खिलाड़ी और स्पोर्ट्स टीचर को मिले अवार्ड
नेशनल स्कूल गेम्स में पोजीशन डोल्डर खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स टीचर का सम्मान किया गया। इनमें फेसिंग में अंडर 14,17 (लड़कियों) को ओवरऑल ट्राफी जीतने पर सम्मानित किया गया। इनके साथ क्रिकेट, बॉक्सिंग, बेसबॉल और अन्य गेमों के खिलाड़ियों का भी सम्मान हुआ।