फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hocky india league: punjab win match

HIL: यूपी को हराकर पंजाब सेमीफाइनल में

Sun, 16 Feb 2014 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Feb 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
hocky india league: punjab win match
इंडियन हॉकी लीग के मैच में पंजाब ने मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यूपी को 2-1 से मात दी। इस विजय के साथ ही पंजाब सेमीफाइनल में पहुंच गया।
विज्ञापन


कप्तान जैमी डावयर और संदीप सिंह ने शनिवार को यहां कड़के की ठंड के बीच दर्शकों को जश्न मनाने का मौका दिया।

पहले जैमी डावयर के फील्ड गोल और उसके बाद संदीप सिंह के पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलने जाने की बदौलत पंजाब वॉरियर्स की टीम ने उत्तर प्रदेश विजार्ड को 2-1 से हरा दिया।

हालांकि मेहमान टीम की अब भी कुछ मैच शेष बचे होने से सेमीफाइनल की होड़ में बनने रहने की उम्मीदें कायम है।

इससे पूर्व पहले क्वार्टर में पंजाब और उत्तर प्रदेश ने एक दूसरे पर जवाबी हमले किए, लेकिन मौके से चूक गई। इस क्रम में पंजाब के सतबीर सिंह ने बेहतरीन मूव बनाते हुए विपक्षी टीम के डी क्षेत्र में आकर जोरदार हिट भी लगाई, लेकिन उत्तर प्रदेश के गोलकीपर ने इस प्रयास को विफल कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे क्वार्टर में पंजाब को पहली सफलता 23वें मिनट में कप्तान जैमी डवायर ने मैदानी गोल कर दिलाई। एसवी सुनील के एक पास को डवायर ने जोरदार क्रास हिट लगाकर भुनाने में जरा भी देर नहीं लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डवायर की हिट से गेंद विपक्षी गोलपोस्ट भेद गई। पंजाब के कप्तान का यह टूर्नामेंट में दूसरा गोल था।
इसी क्वार्टर में पंजाब को पहला पेनाल्टी कार्नर मिला।

जिसे संदीप सिंह ने  रिबाउंड गोल दागकर बढ़त को 2-0 तक पहुंचाया। जबकि ठीक इसके बाद 29वें मिनट में उत्तर प्रदेश ने मिले पेनाल्टी कार्नर का मौका गंवा दिया।


दूसरे क्वार्टर समाप्त होने से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के हूजो इंजलिस ने 34वें मिनट में पंजाब के गोलकीपर को छकाते हुए मैदानी गोल कर बढ़त को कम किया। दूसरा क्वार्टर समाप्त होने तक पंजाब 2-1 की बढ़त बनाए हुए थी।

यह बढ़त तीसरे क्वार्टर तक कायम रही। चौथे और अंतिम क्वार्टर में खेल के 64वें मिनट में उत्तर प्रदेश ने पेनाल्टी कार्नर का मौका गंवा दिया।

इससे पहले लखनऊ में खेले गए पंजाब वारियर्स व उत्तर प्रदेश विजार्ड के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा था।

इसमें पंजाब वारियर्स की टीम पैनेल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में नाकाम रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed