फुटबाल के ग्राउंड में हॉकी का रोमांच शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में पहली बार शनिवार से हॉकी में दनादन गोल बरसते दिखाई देंगे। सुबह 11 बजे जिला स्तरीय सिक्स-ए-साइड अंडर-15 बालक हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई।
हॉकी का रोमांच यह रोमांच 14 अप्रैल तक खेल प्रेमियों को दिखाई देगा। पहली बार हो रही इस प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लेने के लिए हामी भरी है।
हाकी भी लोगों में रोमांच भरेगा
पवेलियन ग्राउंड यूं तो फुटबाल का गढ़ माना जाता है, जहां से फुटबाल का ककहरा सीखकर कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम ऊंचा किया है।
मगर यहां अब हाकी भी लोगों में रोमांच भरेगा। शुरुआत अंडर-15 आयु वर्ग से होगी। आयोजन सचिव रवींद्र सिंह ने बताया कि खेल अधिकारी सतीश सार्की नेहाकी के बढ़ावे के लिए टूर्नामेंट कराने की सलाह दी।
इसके बाद हॉकी खिलाड़ियों ने पहली बार अंडर-15 बालक वर्ग के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का फैसला लिया है। शुरुआत सिक्स-ए-साइड प्रतियोगिता से हो रही है। टूर्नामेंट में करीब 12 टीमें शामिल हैं।
यह टीमें दिखाएंगी जौहर
स्कॉलर्स होम, सेंट एग्नेस, गुरु नानक इंटर कालेज, जीआईसी कैंट, किंगस्टन पब्लिक स्कूल अनारवाला, दून स्कूल, केवि क्लब, वेल्हम ब्वॉयज स्कूल, आरआईएमसी, आर्यन स्कूल
अंडर-16 से कम नहीं टीमें
शहर के स्कूलों और क्लबों में अंडर-15 टूर्नामेंट के लिए टीमों की खोज के दौरान आयोजकों को हैरान करने वाले तथ्य पता चले। अधिकतर स्कूलों के अंडर-16 वर्ग से नीचे टीमें ही नहीं हैं।
कहीं-कहीं तो अंडर-18 की टीमें हैं। टूर्नामेंट के लिए स्कूलों ने हामी तो भरी। मगर आयु सीमा बढ़ाने की गुजारिश की। आयोजकों ने सिर्फ 15 साल के खिलाड़ी ही लेने की बात कही है।