{"_id":"20f56e80066e895c378380b2e9b934ff","slug":"hockey-tournament-in-dehradun-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में पहली बार दिखेगा हॉकी का रोमांच","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
देहरादून में पहली बार दिखेगा हॉकी का रोमांच
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 06 Oct 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता पहली बार राजधानी में आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता आठ से दस अक्तूबर तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी।
विज्ञापन
40 से अधिक टीमों के शामिल होने की उम्मीद
इसमें प्रदेश के 13 जिलों की बालक व बालिका वर्ग की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की 40 से अधिक टीमों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता के लिए मैदान को संवारने का काम स्पोर्ट्स कॉलेज खुद कर रहा है।
विज्ञापन
कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य और जिला खेल अधिकारी सतीश कुमार सार्की का कहना है इससे पहले राजधानी में वर्ष 2002 में पहले स्टेट ओलंपिक के समय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो बालिका वर्ग की टीमों के रहने का इंतजाम राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में किया जा रहा है।
जहां मैस और बिस्तर की अच्छी व्यवस्था है। वहीं बालक वर्ग की टीमों के लिए भी गीता भवन व अन्य स्कूलों की व्यवस्था की गई है।