{"_id":"3b74b6fdf94ca029bd9abc5eee0e530b","slug":"hockey-tournament-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी टूर्नामेंट में मसूरी का दबदबा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
हॉकी टूर्नामेंट में मसूरी का दबदबा
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
Updated Tue, 02 Sep 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता में मसूरी नगर क्षेत्र के स्कूलों के खिलाड़ियों ने देहरादून नगर क्षेत्र को सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर प्रतियोगिता में हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन
रविवार सुबह लंढौर स्थित सर्वे मैदान में जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर शिक्षा अधिकारी दिनेश रावत ने किया। सीनियर वर्ग का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में मसूरी नगर क्षेत्र ने देहरादून को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
मसूरी की ओर से खेल के 10वें, 14वें, 18वें मिनट में गोल किए गए। संदीप, बवेंद्र सिंह, करण और सुनील थापा ने एक-एक गोल किए। देहरादून की ओर से एकमात्र गोल दीपक रावत ने किया।
विज्ञापन
सब-जूनियर, जूनियर वर्ग में भी मसूरी ने देहरादून नगर क्षेत्र को 1-0 गोल से पराजित कर दबदबा बनाए रखा। जनपदीय प्रतियोगिता जीआईसी घनानंद के तत्वाधान में कराई गई। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक घनश्याम आर्य, जितेंद्र सिंह, सैम्युल चंद्रा, रफीक महेश्वर दास गुप्ता, राजेश सोलंकी मौजूद थे।