फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hockey's 'Sardar' enhanced the value of Sirsa

हॉकी के ‘सरदार’ ने बढ़ाया सिरसा का मान

Thu, 02 Oct 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 02 Oct 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hockey's 'Sardar' enhanced the value of Sirsa

इंचियोन में आयोजित एशियन गेम्स में बृहस्पतिवार को भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को दिलचस्प मुकाबले में 4-2 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

विज्ञापन


इस जीत से भारतीय टीम को रियो ओलंपिक में सीधा प्रवेश मिल गया है। लंबे अरसे के बाद भारत की इस विजय से भारतीय टीम के कप्तान सरदार सिंह के गांव संतनगर व पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


सरदार सिंह के दादा दया सिंह का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था, ऐसे में लोग गांव में जश्न तो नहीं मना सके, लेकिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

गांव संतनगर ही नहीं पूरे रानियां क्षेत्र के लोगों को सुबह से ही इस महत्वपूर्ण मैच का बेसब्री से इंतजार था। लंबे अरसे के बाद स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद और ओलंपिक के सीधे प्रवेश का टिकट मिलने की आशा से क्षेत्रवासी काफी उत्सुक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट हो या हॉकी हर खेल में अगर मुकाबला पाकिस्तान के साथ हो तो खेल प्रेमियों का रोमांच व दिलचस्पी और बढ़ जाती है। दोपहर तीन बजे तो मानो जैसे समय ही ठहर गया हो।

पूरा क्षेत्र एक ही टकटकी लगा मैच देखने के लिए अपने-अपने घरों में टीवी से चिपक कर बैठ गए। दोनों टीमों के मध्य कड़ा मुकाबला होने के कारण पूरे मैच के दौरान सभी की सांसें अटकी रही।


एक-एक गोल से मैच बराबरी पर समाप्त हो गया और निर्णय के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा। भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4-2 से यह फाइनल मुकाबला जीत लिया।

जैसे ही स्वर्ण जीतने की घोषणा हुई रानियां क्षेत्र खुशी से झूम उठा। हॉकी प्रेमियों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

कुछ हॉकी प्रेमियों ने तो पटाखे भी बजाए। भारतीय कप्तान सरदार सिंह के परिवार को बधाई देने के लिए ग्रामीण उनके घर जुटने लगे।

सरदार सिंह के पिता गुरनाम सिंह व माता जसवीर कौर ने ग्रामीणों के साथ खुशी सांझी की। कुछ दिन पहले ही सरदार सिंह के दादा का देहांत हो गया था।

इस कारण उनके घर में कोई बड़ा जशभन तो नहीं मनाया गया। मगर गांव संतनगर में सरदार की इस बड़ी उपलब्धि के लिए खुशी जरूरी मनाई गई।

सरपंच संग गांववासियों ने दी बधाई
जैसे ही भारत ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता वैसे ही गांव में पटाखे बजने लगे। संतनगर के सरपंच कर्म सिंह, नंबरदार गुरपेज सिंह, जिला हॉकी एसोसिएशन के प्रधान हरजिंद सिंह, कुलदीप सिंह, सुखदेव सिंह, प्रेम सिंह और बलदेव सिंह हॉकी कोच ने भारतीय हॉकी टीम और सरदार सिंह को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि उन्हें सरदार सिंह पर नाज है जिसने भारत का नाम विश्व में चमकाया है। गांव का नाम प्रदेश में ही नहीं भारत में भी ऊंचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed