{"_id":"d6ae4a5c239111654f91d8a82eecf242","slug":"hockey-player-vandana-katariya-interview-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में देश के लिए जीतेंगे गोल्ड: वंदना","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
ओलंपिक में देश के लिए जीतेंगे गोल्ड: वंदना
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Mar 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला हॉकी टीम का लक्ष्य अब ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना है। टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को भारतीय टीम के ओलंपिक में पहुंचने की पूरी उम्मीद है। वह ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाना चाहती हैं।
विज्ञापन
साल की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी खिलाड़ी चुनी गई उत्तराखंड की वंदना कटारिया ने रविवार को ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में बीते साल के अनुभवों और भविष्य के सपनों को साझा किया।
विज्ञापन
रोशनाबाद स्टेडियम हरिद्वार में करीब 12 साल पहले वंदना कटारिया ने हॉकी स्टिक थामी थी। आज वंदना की हॉकी स्टिक का जादू विश्वभर में सर चढ़कर बोल रहा है। बीते दिनों नई दिल्ली में आयोजित महिला हॉकी विश्व लीग-2 में वंदना ने 11 गोल दागकर जलवा बिखेरा और साथ ही टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर का खिताब भी जीता था।
विज्ञापन
2014 रहा शानदार
वंदना ने कहा कि उन्होंने पांच मैचों में यह गोल किए हैं, लेकिन फाइनल में चोट लगने के कारण बाहर होना थोड़ा दुखद रहा। वंदना ने बताया कि 2014 उनके लिए शानदार रहा। एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता।
बताया कि एशियन गेम्स में छह और इसी साल कामनवेल्थ गेम्स में चार गोल दागे थे। इसके साथ ही अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भी खेले। 124 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी वंदना ने अभी तक कुल 45 गोल दागे हैं।
फिलहाल वे चोट से उबर रहीं हैं। अब उनका लक्ष्य न्यूजीलैंड में होने वाले टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के बाद जून महीने में होने वाली महिला हॉकी विश्व लीग-3 में देश को स्वर्ण पदक दिलाना है।
चुनी गई सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
देश की सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुनी गई वंदना कटारिया को राज्य सरकार की ओर से अभी बधाई नहीं मिली है। वंदना को बीते शनिवार हॉकी इंडिया ने साल 2014 का सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी खिलाड़ी चुना है।
वंदना ने बताया कि सबसे पहले इसकी जानकारी उन्होंने गुरु कृष्ण कुमार को दी थी। वहीं सीनियर खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार मिलने पर वंदना ने कहा कि सभी ने उसे गले लगाकर बधाई दी। पुरस्कार के तहत वंदना को 22 लाख रुपये, स्मृति चिह्न मिला है।