फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hockey league in dehradun

आईडीपीएल और स्टेडियम के बीच खिताबी भिड़ंत

Fri, 30 May 2014 04:55 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 May 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
hockey league in dehradun

सिक्स-ए-साइड दून सुपर हॉकी लीग के बालिका वर्ग का खिताबी मुकाबला आईडीपीएल ऋषिकेश और स्टेडियम के बीच खेला जाएगा। बालक वर्ग में स्टेडियम, गुरु नानक इंटर कालेज और ओकग्रोव स्कूल मसूरी जीत दर्ज करने में सफल रहे।

विज्ञापन


पवेलियन ग्राउंड में बृहस्पतिवार शाम बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में आईडीपीएल का सामना वेल्हम गर्ल्स-ए से हुआ।

सुरभि ने दिलाई बढ़त
मैच के पहले मिनट में ही आईडीपीएल की सुरभि ने गोल कर 1-0 की बढ़त दिलाई। तीसरे मिनट में श्रुति ने गोल कर वेल्हम गर्ल्स-ए को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

मैच के 26वें मिनट में आंचल ने गोल कर आईडीपीएल को 2-1 से आगे किया। अंतिम मिनट तक बढ़त कायम रखकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई।

दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम और एमकेपी इंटर कालेज के बीच खेला गया। तीसरे मिनट में ममता के गोल से स्टेडियम ने 1-0 की बढ़त बनाई। एमकेपी की माया ने आठवें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर दिया। 23वें व 27वें मिनट में हिमानी ने गोल कर स्टेडियम को 3-1 से जीत दिलाई।
विज्ञापन


बालक वर्ग में स्टेडियम की जीत
बालक वर्ग में स्टेडियम ने स्कॉलर्स होम को 5-0 से हराया। स्टेडियम के रोहित ने 2, प्रवीन, नितेश व राहुल ने 1-1 गोल किया। गुरु नानक इंटर कालेज ने सेंट एग्नेस-बी को 7-0 से शिकस्त दी। सिद्घार्थ, जांबाज, अजय ने 2-2 गोल किए, 1 गोल सोहेल ने दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मैच में स्टेडियम ने प्रवीन के गोल से सेंट एग्नेस-ए को 1-0 से हराया। वहीं ओकग्रेव स्कूल ने स्कॉलर्स होम को 7-1 से शिकस्त दी। ओकग्रोव स्कूल के सोहेब ने 4, आदिल ने 2 व मुकुल ने 1 गोल किया। स्कॉलर्स होम के अभिषेक ने 1 विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed