फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hockey india proposed vandana for arjuna award

अर्जुन पुरस्कार की वंदना दावेदार

Thu, 12 Mar 2015 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Mar 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
hockey india proposed vandana for arjuna award

हॉकी के मैदान में जलवे बिखेर रही उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया अर्जुन पुरस्कार 2015 की दावेदार बनकर उभरी है। जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी और एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में वंदना के शानदार प्रदर्शन के आधार पर हॉकी इंडिया ने वंदना का नाम प्रस्तावित किया है।

विज्ञापन


हरिद्वार के रोशनाबाद की रहने वाली वंदना कटारिया ने साल 2013 में जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप और साल 2014 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी रही हैं। इन दिनों नई दिल्ली में चल रही महिला हॉकी विश्व लीग-2 में भी छह गोल दागकर वंदना टॉप पर हैं।

विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने भेजा आवेदन पत्र
वंदना के प्रशिक्षक और टिहरी के जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि हॉकी इंडिया की ओर से वंदना का नाम पुरस्कार के लिए प्रस्तावित करने की जानकारी मिली है। बताया कि वंदना के घर हॉकी इंडिया ने एक आवेदन पत्र भेजा है। इस पर वंदना को अपनी पूरी उपलब्धियों की जानकारी भरने के बाद स्थानीय सांसद और जिलाधिकारी से प्रमाणित करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण कुमार ने उम्मीद जताई कि वंदना को इस वर्ष का पुरस्कार मिल सकता है। बताया कि वंदना वर्ष 2007 से मार्च 2015 तक 115 अंतरराष्ट्रीय मैच में आधा दर्जन से अधिक पदक हासिल कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed