{"_id":"a9f70fb0a7c0f0fca474e4779337f84a","slug":"hockey-india-league-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में हॉकी इंडिया लीग का रंगारंग आगाज","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
मोहाली में हॉकी इंडिया लीग का रंगारंग आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 25 Jan 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हॉकी मैप पर शनिवार को मोहाली के नए बने इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम का नाम हॉकी इंडिया लीग के आगाज के साथ ही चमक गया।
विज्ञापन
ग्लैमरस हॉकी इंडिया लीग के दूसरे संस्करण का शनिवार को यहां रंगा रंग तरीके से आगाज हो गया। विधायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने टूर्नामेंट की ट्राफी का अनावरण किया।
वहीं, हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्तरा ने टूर्नामेंट का उदद्याटन किया।
यहां के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पहली बार हुए हॉकी इंडिया लीग के शुभारंभ के मौके पर आकाश में आतिशबाजी कर दर्शकों का मनोरंजन किया गया।
विज्ञापन
रॉक स्टार और मद्रास कैफे से रातों रात चर्चा में आई बॉलीवुड अभिनेत्री नर्गिस फाकरी ने अपनी अदाओं और टुमकों पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।