फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hockey India Captain Sardara Singh Exclusive Interview

टीम इंडिया को गोल्ड दिलाने के राज खोले सरदारा ने

Mon, 13 Oct 2014 01:12 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Oct 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
Hockey India Captain Sardara Singh Exclusive Interview

एशियन गेम्स में पाकिस्तान के साथ मुकाबले में जीत हासिल कर देश को गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदारा सिंह ने कहा कि इस जीत में टीम इंडिया के हर खिलाड़ी का हाथ है। अब सारा ध्यान आगामी रियो ओलंपिक की ओर है।

विज्ञापन


रविवार को सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे सरदारा सिंह ने अपने विचार सांझे किए। वह चंडीगढ़ पुलिस की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने सेक्टर 18 स्थित हॉकी स्टेडियम में पहुंचे थे।
विज्ञापन


यहां पर यूटी पुलिस के आईजी आरपी उपाध्याय ने सरदारा सिंह को कॉफी टेबल बुक देकर सम्मानित किया। इस दौरान सरदारा सिंह ने चंडीगढ़ पुलिस की हॉकी टीम के खिलाड़ियों को टिप्स दिए और उनके साथ मैदान में हॉकी भी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्ड वर्क का नतीजा मिला
सरदारा सिंह ने बताया कि इस वर्ल्ड कप में टीम में हुई गलतियों से सबक सीखते हुए काफी हार्ड वर्क किया। टीम के कोच टैरी वाल्श ने हर खिलाड़ी से काफी मेहनत करवाई। गर्मी में 40 डिग्री तापमान में कई घंटों की मेहनत ने आखिरी एशियन गेम्स में अपना रंग दिखाया।

ओलंपिक केलिए तैयारी अभी से
सरदारा सिंह ने बताया कि रियो ओलंपिक में अभी समय है लेकिन टीम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इनके अनुसार अटैक एरिया, पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलने में और अधिक बेहतरी करने की जरूरत है। इनकेअनुसार अगले महीने आस्ट्रेलिया का दौरा होना है। इसके लिए 15 अक्तूबर से कैंप शुरू हो रहा है। आस्ट्रेलिया दौरे को ओलंपिक की तैयारियों की तरह लेंगे।


नए नियम से हुआ फायदा
एशियन गेम्स में पहली बार हर मुकाबला चार क्वार्टर में खेला गया। सरदारा सिंह ने बताया कि इसमें टीम को रेस्ट ज्यादा मिलता है साथ ही आगे की प्लानिंग हो जाती है। इस नियम से हॉकी का फायदा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed