फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   himanshi got invitation from tata academy

उत्तराखंड की इस धुरंधर को प्रकाश पादुकोण का बुलावा

Mon, 07 Apr 2014 08:40 AM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Apr 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
himanshi got invitation from tata academy

देश में अंडर-15 बालिका वर्ग में नंबर दो रैंक पर काबिज उत्तराखंड की हिमांशी रावत को पूर्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण से खेल के गुर सीखने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन


टाटा एकेडमी से बुलावा आया

हिमांशी को पादुकोण की टाटा एकेडमी से बुलावा आया है। एक माह के ट्रायल पीरियड के दौरान खेल कौशल, प्रदर्शन और व्यवहार में बेहतर रहने पर हिमांशी के लिए एकेडमी में कोचिंग के दरवाजे खुल जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन रेसकोर्स के बैडमिंटन कोर्ट से शौकिया खेल के बाद जिला खेल कार्यालय के कोच दीपक रावत से खेल की बारीकियां सीखने वाली हिमांशी रावत आज देश की टॉप बालिका खिलाड़ियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमांशी ने देश में उत्तराखंड को नई पहचान दिलाई है। वर्ष 2014 में देश में नंबर दो बनी हिमांशी रावत को दो माह पूर्व शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों को कोचिंग देने वाली टाटा एकेडमी से बुलावा आ गया था।

कोच दीपक रावत की सलाह पर हिमांशी ने मार्च में एकेडमी के लिए अप्लाई किया। अब इसी माह हिमांशी को बुलावा आया है।

बंगलुरू में एक महीने का ट्रायल
पादुकोण से कोचिंग लेने से पहले हिमांशी को बंगलुरू में एक महीने का ट्रायल देना होगा। इस दौरान हिमांशी के खेल, प्रदर्शन, फिटनेस का परीक्षण होगा, साथ ही उनका अन्य खिलाड़ियों के साथ व्यवहार की भी परीक्षा होगा।

हिमांशी ने बताया कि 29 अप्रैल को वह बंगलुरु के लिए रवाना होंगी। एक महीने की कोचिंग में पास होना अब उनका पहला लक्ष्य है, जिसके बाद टाटा एकेडमी में उनको कोचिंग लेने का मौका मिलेगा।


जानकारी के अनुसार कोचिंग के दौरान हिमांशी का पूरा खर्च एकेडमी ही वहन करेगी, जबकि हिमांशी को हर महीने 3000 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed