फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himalayan The Red Rally Winners Interview

न्यूनतम तापमान में हाथ से नहीं छूटा स्टेयरिंग

Tue, 14 Oct 2014 03:05 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Oct 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
Himalayan The Red Rally Winners Interview

नए रूट और बर्फबारी के बीच इस बार रैली में जीत काफी चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन जीत का जज्बा लेकर और पूरी तैयारी के साथ ही रैली में उतरा था। यह कहना है सिटी ब्यूटीफुल के जगमीत गिल का जिन्होंने रेड द हिमालय रैली को जीतकर हैट्रिक बनाई।

विज्ञापन


जगमीत पहले ऐसे ड्राइवर हैं जिन्होंने एडवेंचर (प्रोफेशनल) वर्ग में लगातार तीन साल रेड द हिमालय रैली की विजेता ट्राफी को जीता है। ये रैली 5 अक्तूबर को शिमला से शुरू हुई। शिमला से लेकर लेह लद्दाख के बीच कुल 2200 किलोमीटर तक का सफर तय करते हुए मनाली में 10 अक्तूबर को इसका समापन हुआ।
विज्ञापन


इस रैली में देश और विदेशों के बेहतरीन ड्राइवर्स ने बाइक और जिप्सी वर्ग में एक्स्ट्रीम और एडवेंचर वर्ग में हिस्सा लिया। विजेता जगमीत ने बताया कि रैली के पांचवें दिन तक कोलकाता के सुधीर रॉय लीड कर कर रहे थे। इनके अनुसार रैली के अंतिम दिन वह आखिरी समय में 20 सेकेंड से लीड लेकर विजेता ट्राफी को जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कैटागिरी में कुल 55 प्रतियोगिताओं ने हिस्सा लिया। जिनमें एक जर्मनी का ड्राइवर भी शामिल था, लेकिन वह दूसरे राउंड के बाद ही बाहर हो गया।

जगतीत ने बताया कि रेड द हिमालय रैली में हिस्सा लेने वालों को उस समय असली परीक्षा का समाना करना पड़ा जब कुंजम पास और लाहौल स्पीति के बीच 2 डिग्री तापमान पहुंच गया। यहां पर चोटियों पर काफी बर्फबारी हुई। शरीर को कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच भी हौसला नही छूटा। रैली का सफर जारी रखा और आगे बढ़ा।


नेविगेटर का रोल महत्वपूर्ण
रेड द हिमालय रैली में जगमीत के नेविगेटर कोलकाता के चंदन सेन रहे। जगमीत की रैली में नेविगेटर की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वह रैली के रूट मैप को हाथों में लिए हुए ड्राइवर को आगे आने वाले मोड़, टर्न के बारे में समय समय पर जानकारी देता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed