{"_id":"4286c768f8fbbdf3ed113f39473549db","slug":"himalayan-defeated-to-doon-dynamite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारस के शानदार अर्द्धशतक से जीता हिमालयन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
पारस के शानदार अर्द्धशतक से जीता हिमालयन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Jan 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड यूथ टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय माधवलाल हवेलिया द प्रेजिडेंट कप के दूसरे दिन हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने दून डायनामाइट की टीम को पांच विकेट से हराया। हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के पारस विमान ने शानदार अर्द्धशतक ठोंककर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन
मंगलवार को कसिगा स्कूल में हुए मुकाबले में दून डायनामाइट ने टॉस जीतकर ऋषभ के 49, शुभम के 36 रनों की मदद से 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमालयन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पांच विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के नायक रहे पारस विमान, जिन्होंने 47 गेंदें खेलकर शानदार 51 रन बनाए।
विज्ञापन