{"_id":"16f950d526dcd1c084f454ca388dfbe7","slug":"hil-semifinal-match-between-punjab-and-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"HIL: सेमीफाइनल के लिए आज भिड़ेंगे पंजाब-यूपी ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
HIL: सेमीफाइनल के लिए आज भिड़ेंगे पंजाब-यूपी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Feb 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया लीग के दूसरे संस्करण में शनिवार को उत्तर प्रदेश विजार्ड और पंजाब वारियर्स का मुकाबला होगा।
विज्ञापन
यह मैच मोहाली हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों में से विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
अंक तालिका में उत्तर प्रदेश विजार्ड की टीम पंजाब वारियर्स से एक अंक अधिक होने से दूसरे स्थान, जबकि पंजाब वारियर्स की टीम तीसरे स्थान पर है।
इससे पहले लखनऊ में खेले गए पंजाब वारियर्स व उत्तर प्रदेश विजार्ड के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा था। इसमें पंजाब वारियर्स की टीम पैनेल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में नाकाम रही थी।
वहीं उत्तर प्रदेश विजार्ड के कप्तान वीआर रघुनाथ दूसरे संस्करण में सबसे अधिक पैनेल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में सबसे आगे हैं।
दोनों टीमों के अंक
पंजाब वारियर्स ने अभी तक कुल सात मैच खेले हैं। इनमें से चार में जीत, दो ड्रा तथा एक में हार का सामना करना पड़ा है।
इसके साथ ही उसके कुल 25 अंक हैं। वहीं उत्तर प्रदेश विजार्ड ने कुल आठ मैच खेले हैं। इसमें चार जीत, दो ड्रा तथा दो में हार में साथ अंक तालिका में 26 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
पैनेल्टी एरिया पर मेहनत की जरूरत
पंजाब वारियर्स के कोच बैरी डांसर ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों को पैनेल्टी कॉनर एरिया पर मेहनत करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि मैच जीतने के लिए हमें पैनेल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करना होगा। कलिंगा चार्जर्स के खिलाफ हुए मुकाबले को लेकर उन्होंने कहा कि यदि हम पांच पैनेल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते तो आज परिणाम व अंक तालिका में सभी से ऊपर होते।
विज्ञापन