फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HCA become top scorer

विजय की पारी से टॉप स्कोरर बना एचसीए

Tue, 01 Apr 2014 04:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Apr 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
HCA become top scorer

देहरादून प्रीमियर लीग में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने तीसरा मुकाबला जीतकर अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को दून वारियर्स, अलफतेह, रीयल होस्ट ने भी जीत दर्ज की। तनुष क्रिकेट एकेडमी में हुए मैच में एचसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 170 रन बनाए। विजय सिंह ने 61 गेंद में 108 रन की पारी खेली।

शशांक व रोमिल को 1-1 विकेट
डिगर ने 26 रन बनाए। 24 रन अतिरिक्त बने। एसएफ क्रिकेट क्लब के कुलदीप ने 2, सौरव ने 1 विकेट लिया। जवाब में एसएफ क्रिकेट क्लब 118 रन पर सिमट गई। दीपांकर ने 49, यश जोशी ने 27 रन बनाए।
विज्ञापन


एचसीए के देवेंद्र ने 4, अतुल नेगी ने 2, सागर व हरजीत ने 1-1 विकेट लिया। दूसरा मैच में दून वारियर्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 127 रन बनाए। राजीव ने 41, आकाश ने 40, विभांशु ने 20 रन बनाए। हिल्ट्रॉन के शशांक व रोमिल को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में हिल्ट्रॉन की टीम 85 रन पर सिमट गई। अनूप ने 26, दिव्यांशु ने 15 रन बनाए। 21 रन अतिरिक्त बने। दून वारियर्स के तुषार ने 4, विभांशु व लक्की ने 2-2 विकेट लिए। दून ग्लोबल स्कूल में पहला मैच रीयल होस्ट और खालसा के बीच हुआ।

सनराइज का मुकाबला सरस्वती से
रीयल होस्ट ने पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवर में 89 रन बनाए। प्रियांशु ने 26, भरतवीर ने 25, अमन ने 12 रन बनाए। खालसा के सुमित व नीरज ने 2-2, मनीष व मनीष सिंह ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में खालसा की टीम 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी।

नीरज ने 29, भ्रिगुराज ने 27 रन बनाए। रीयल होस्ट के सचिन व वैभव ने 2-2, अक्षय ने 1 विकेट लिया। दूसरे मैच में दून सनराइज का मुकाबला सरस्वती से हुआ। सरस्वती ने पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 90 रन बनाए।

अंकित ने 29, ईशान ने 21 रन बनाए। 19 रन अतिरिक्त बने। दून सनराइज के साकिर ने 3 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए। जवाब में दून सनराइज ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। शोएब ने 63 रन बनाए।

विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया
सरस्वती के अंकित ने 3 विकेट लिए। तीसरा मैच पीसीए और अलफतेह के बीच हुआ। पीसीए ने पहले बल्लेबाजी कर 18 ओवर में 110 रन बनाए। अतुल ने 26, नीरज ने 18, तरंग ने 16, हिमांशु ने 14 रन बनाए। अलफतेह के साकिर ने 2, रोहित, नदीम, अजीम ने 1-1 विकेट लिए।


जवाब में अलफतेह ने 14 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जोहरन ने 38, एजाज ने 33 रन बनाए। 24 रन अतिरिक्त बने। पीसीए के मयूर व नीरज ने 1-1 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed