फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haryana police in quarter final

गोल्ड कप: क्वार्टर फाइनल में हरियाणा पुलिस की एंट्री

Mon, 02 Jun 2014 01:32 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Jun 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
haryana police in quarter final

बारिश से बाधित मैच में बल्लेबाजों के शानदार खेल की बदौलत हरियाणा पुलिस ने जीत दर्ज कर 32वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


हरियाणा पुलिस ने 20-20 ओवर के मैच में 7 विकेट से यूपीसीए को शिकस्त देकर प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखाया।

बारिश के चलते बीस ओवर का मैच
अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी गुनियाल गांव में मैदान सूखने के बाद दोपहर दो बजे मैच शुरू हुआ। बारिश के चलते 20-20 ओवर का ही मैज देखा गया। हरियाणा पुलिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी यूपीसीए को गौरव और मुकुल की जोड़ी ने 2.2 ओवर में 26 रन जोड़कर तेज शुरुआत दी।

गौरव 26 रन के स्कोर पर सोनू राठी का पहला शिकार बने। 5 ओवर में टीम का स्कोर 50 रन तक पहुंचाकर मुकुल भी सोनू की गेंद पर कुलदीप को कैच थमा बैठे।

159 रन का दिया लक्ष्य
मध्यक्रम में रक्षण ने 49 गेंद में 60 रन बनाकर टीम को सौ के पार पहुंचाया। 11.1 ओवर में 100 रन बनाने के बावजूद यूपीसीए शेष 9 ओवर में सिर्फ 59 रन ही जोड़ सकी और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा ने 1 रन पर पहला विकेट गवां दिया। 52 पर दूसरा विकेट गिरने के बाद सलामी बल्लेबाज शिवम चौधरी ने सोनू राठी के साथ 102 रन की साझेदारी कर टीम को 154 रन तक पहुंचाया।


सोनू राठी 43 गेंद में 5 चौके व 3 छक्के की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए। शिवम ने 39 गेंद में 5 चौकों की मदद से 56 रन नाबाद पारी खेलकर टीम को 17वें ओवर में 7 विकेट से जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed