फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Hooda announcements for Commonwealth Winners

कॉमनवेल्थ के विजेताओं के लिए हुड्डा ने खोला खजाना

Wed, 30 Jul 2014 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Jul 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Hooda announcements for Commonwealth Winners

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ह़ुड्डा ने ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन और पदक जीतने पर बधाई दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए भारी भरकम इनाम राशि का ऐलान भी किया। उनके अनुसार, कॉमनवेल्थ खेल में गोल्ड मेडल जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल विजेता को 50 लाख रूपये और कांस्य पदक विजेता को 25 लाख रूपये नगद पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।

विज्ञापन

हरियाणा के पहलवानों ने दिलाए तीन गोल्ड

Haryana CM Hooda announcements for Commonwealth Winners

बीसवें कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स की कुश्ती प्रतियोगिता में मंगलवार को भारत की जोरदार शुरुआत हुई, वहीं हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुश्ती में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीत लिए।

कुश्ती के मुकाबले में सुशील कुमार ने 74 किलोग्राम में पाकिस्तान के का. अब्बास को पटखनी देते हुए गोल्ड जीता। वहीं, अमित कुमार ने मंगलवार को 57 किग्रा. भार वर्ग में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। सोनीपत के इस पहलवान ने नाइजीरिया के विल्सन को 6-2 से शिकस्त दी।

महिलाओं में विनिश ने नाम रोशन किया

Haryana CM Hooda announcements for Commonwealth Winners

महिला पहलवान भिवानी की छोरी विनिश ने 48 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता। यमुनानगर जिले के शूटर संजीव राजपूत ने थ्री पोजिशन राइफल शूटिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता।

इससे पहले निशानेबाजों ने मंगलवार को दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। करनाल के हरप्रीत सिंह ने 25 मीटर रैपिड पिस्टल स्पर्धा का रजत और वहीं 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में संजीव राजपूत ने रजत व गगन नारंग ने कांस्य जीता। पंजाब के मानवजीत संधू ने ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वेटलिफ्टिंग में विकास ने सिल्वर जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed