{"_id":"834d1de3f90cb13e65c345966a96afa5","slug":"haridwar-one-match-227-runs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार की धमाकेदार जीत, पौड़ी को 227 रनों से हराया","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
हरिद्वार की धमाकेदार जीत, पौड़ी को 227 रनों से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वितीय उत्तराखंड दो दिवसीय क्रिकेट लीग-2016 में आज (शनिवार) दूसरे दिन हरिद्वार ने पौड़ी को 227 रनों के विशाल अंतर से हराया। पौड़ी की टीम 354 रनों के जवाब में 127 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रिकेट डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में पौड़ी ने हरिद्वार के खिलाफ कल के स्कोर एक विकेट पर 29 रनों से आगे खेलना शुरू किया। पर पौड़ी के बल्लेबाज हरिद्वार के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सके।
विज्ञापन
127 पर ढेर हुई पौड़ी
हालांकि पौड़ी के लिए आकाश ने 36 और प्रीतम ने 22 रन बनाकर कुछ संघर्ष करने की कोशिश की जो हार टालने के लिए नाकाफी साबित हुई और पूरी टीम 127 रनों पर ढेर हो गई। हरिद्वार के शिवम खुराना, अमोल और राहुल ने दो-दो विकेट झटक कर 227 रनों से अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन
मालूम हो कि शुक्रवार को हरिद्वार ने पौड़ी के खिलाफ 75 ओवरों में शिवम खुराना के 181 और भानु 57 और सिद्धार्थ के 50 रनों की मदद से 354 रन बनाए थे।