{"_id":"ae6f984b1c69fb1473e80aa87d8478f1","slug":"haridwar-made-250-run-in-first-innings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार ने पहली पारी में बनाए पांच विकेट पर 250 रन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
हरिद्वार ने पहली पारी में बनाए पांच विकेट पर 250 रन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
द्वितीय उत्तराखंड अंतरजनपदीय क्रिकेट लीग के चार दिवसीय मैच के पहले दिन हरिद्वार की टीम ने पहली पारी में पांच विकेट खोकर 250 रन बना लिए हैं। हरिद्वार के कप्तान ने बताया कि शुक्रवार को हम तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में फाइनल मैच शुरू हुआ। टास जीतकर नैनीताल की टीम ने गेंदबाजी का फैसला लिया जो एक समय सही साबित होता दिखा। हरिद्वार ने चार रन के स्कोर पर तीन विकेट गवां दिए थे।
विज्ञापन
भानू के शतक ने संभाला
मुकेश यादव, सिद्धार्थ एक-एक रन बनाकर चलते बने जबकि अमन वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद अमोल बड़थ्वाल 59 और भानू प्रताप ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 120 रन की सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए टीम को संभाला।
विज्ञापन
पहले दिन का खेल खत्म होने पर शिवम खुराना 59 और शिवम सैनी 8 रन के निजी स्कोर पर नाबाद थे। नैनीताल की ओर से आर्यन चौधरी ने दो, आयुष उपाध्याय व पियूष जोशी ने एक-एक विकेट लिया।
दूसरे दिन का खेल आज सुबह नौ बजे शुरू होगा। इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन संसदीय सचिव और राजपुर रोड विधायक राजकुमार ने किया। इस मौके पर आयोजन सचिव पवन पाल, सुनील चौहान, वैभव पंवार, शक्ति सिंह आदि मौजूद थे।