{"_id":"c1ca6f8b58449b586acc24729d61aafa","slug":"hari-singh-thapa-boxing-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरि सिंह थापा के नाम पर होगी बॉक्सिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
हरि सिंह थापा के नाम पर होगी बॉक्सिंग प्रतियोगिता
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 15 Apr 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता और प्रथम देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित कैप्टन हरि सिंह थापा के नाम पर आठ मई से देहरादून में पहली बार जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि तीन मई रखी गई है। पिथौरागढ़ के नैनी गांव निवासी कैप्टन हरि सिंह थापा ने तृतीय एशियन गेम्स में देश के लिए बॉक्सिंग में पहला रजत पदक जीता था। उनसे सीख लेकर अर्जुन अवॉर्डी पदम बहादुर मल्ल, हवा सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने देश के लिए पदक जीता।
विज्ञापन
बॉक्सिंग के पितामह के नाम पर परेड ग्राउंड स्थित बॉक्सिंग रिंग में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट की आयोजन सचिव पूजा यादव ने बताया कि प्रतियोगिता 8 से 10 मई तक होगी। बालक-बालिका सब जूनियर के 5 और जूनियर के 3 आयु वर्ग रखे गए हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में आवेदन बुधवार से शुरू हो जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई रखी गई है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में स्कूल, संस्थान या क्लब की ओर से टीम इंट्री दी जाएगी और हर आयु वर्ग में सिर्फ एक खिलाड़ी ही आवेदन कर सकेगा। जिसका चयन स्कूल, संस्थान या क्लब को खुद की करना होगा।
ये है महत्वपूर्ण
आवेदन - 15 अप्रैल से 3 मई तक
आवेदन स्थल - परेड ग्राउंड बॉक्सिंग रिंग, शाम 4 से 6 बजे
आयु वर्ग
सब जूनियर
बालक एवं बालिका - भार वर्ग
40-42, 42-44, 44-46, 46-48, 48-50
(नोट - सब जूनियर वर्ग में वर्ष 2000, 2001 और 2002 में पैदा हुए खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे।)
जूनियर
बालक - भार वर्ग
45-49, 49-52, 52-56
बालिका - भार वर्ग
46-48, 48-51, 51-54
नोट - जूनियर वर्ग में वर्ष 1997 और 1998 में पैदा हुए खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे।