फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hansa manral will get life time achievement award.

हंसा मनराल को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार

Mon, 02 Nov 2015 03:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Nov 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
hansa manral will get life time achievement award.

एथलेटिक्स और भारोत्तोलन में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली पहली महिला खिलाड़ी व प्रशिक्षक हंसा मनराल को उत्तराखंड सरकार लाइफ-टाइम एचीवमेंट पुरस्कार प्रदान करेगी। राम बहादुर क्षेत्री को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार और रेनू कोहली को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हाई पावर कमेटी की बैठक में पुरस्कारों पर अंतिम मुहर लगी। खिलाड़ी और प्रशिक्षक के रूप में हंसा मनराल के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए ही उन्हें लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


उनसे प्रशिक्षण प्राप्त कई खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन कर चुके हैं। वहीं, साल 1960 में रोम में आयोजित फुटबॉल ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले रामबहादुर क्षेत्री को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्होंने साल 1962 में जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1999 की वर्ल्ड चैंपियनशिप और साल 2002 के सिडनी ओलंपिक में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन करने वाली सुनीता रानी की प्रशिक्षक रही रेनू कोहली को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।


सुनीता रानी ने साल 1998 में थाईलैंड में आयोजित एशियन गेम्स में रजत व कांस्य और साल 2002 में बुसान में स्वर्ण व कांस्य पदक जीता था। उनसे प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी प्रिजा श्रीधरन ने साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक और ललिता बब्बर ने साल 2014 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed