{"_id":"481f419cffa15b69654e10185a9c1814","slug":"gurmeet-singh-want-prize-from-harish-rawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीट को मांगना पड़ा इनाम","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीट को मांगना पड़ा इनाम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
जापान में आयोजित एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले उत्तराखंड के एथलीट गुरमीत सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि साल 2012-13 में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं, जिनकी पुरस्कार राशि उनको मिलनी चाहिए।
जापान में हुई प्रतियोगिता में गुरमीत ने 20 किलोमीटर वॉक में 1 घंटा 21 मिनट 30 सेकंड का समय निकालकर वर्ल्ड चैंपियनशिप और रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
इससे पहले केरल में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेल में भी गुरमीत ने उत्तराखंड के लिए कांस्य पदक जीता था। मूलरूप से बाजपुर के रहने वाले गुरमीत साई सेंटर बंगलूरू में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को देहरादून पहुंचे गुरमीत ने उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा, संयुक्त सचिव केजेएस कलसी, कोच गुरुफूल सिंह से भी मुलाकात की।