फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   great khali big show wrestling.

महासंग्राम में ये होगी द ग्रेट खली की ‘टीम दबंग’

Thu, 18 Feb 2016 03:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Feb 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
great khali big show wrestling.

हरियाणा की रेसलिंग रिंग में द ग्रेट खली और डब्लूडब्लूई के कोच मिस्टर रिकाडो से गुर सिख रहे टीम सीडब्ल्यूई उत्तराखंड में होने जा रहे रेसलिंग शो मैच में अपना दम दिखाएंगे। खली की मैनेजर व इंटरनेशनल महिला रेसलर बुलबुल ने बताया कि उनकी टीम द ग्रेट खली और इंटरनेशनल कोच मिस्टर रिकाडो के साथ पसीना बहा रहे हैं।

विज्ञापन


इंटरनेशनल महिला रेसलर बीवी बुलबुल ने अमर उजाला संवाददाता को बताया कि द ग्रेट खली ने डब्लूडब्लूई की तर्ज पर सीडब्ल्यूई की सिरीज शुरू की है। इसके लिए कई रेसलर हरियाणा में रेसलिंग के गुर सीख रहे हैं। देश के कई खिलाड़ी हरियाणा में घंटों रेसलिंग रिंग में पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दलीप सिंह राणा द ग्रेट खली और डब्लूडब्लूई के कोच मिस्टर रिकाडो भारत के पंजाब जालंधर के रेसलर राहुल हंस मध्य प्रदेश के प्रांजे, दिल्ली के पंकज, लक्ष्मण, बिहार का शालु, हिमाचल प्रदेश के सूर्या टेकर और लकी, हरियाणा के दिनेश, राहुल सहित कई खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। ये सभी रेसलर उत्तराखंड में पहली बार होने जा रहे बड़े स्तर के रेशलिंग शो मैच में अपना दम-खम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मैदान की सुरक्षा पुलिस के लिए चुनौती
हल्द्वानी में गौलापार स्थित खेल मैदान में द ग्रेट खली रिटर्न्स के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस के लिए आसान नहीं होगा। मैदान के अंदर और गौला नदी की तरफ बेरिकेडिंग करनी होगी। पुलिस अधिकारियों का अनुमान है कि द ग्रेट खली रिटर्न्स को देखने के लिए 20 हजार से अधिक भीड़ आएगी।

मैदान के अंदर वीवीआईपी और सामान्य दर्शकों के बीच बेरिकेडिंग करनी होगी। क्योंकि सामान्य भीड़ बेरिकेडिंग नहीं होने पर अंदर घुस जाएगी। ऐसे लोगों को हटाना काफी मुश्किल होगा। इसके अलावा बच्चों की सुरक्षा के लिए गौला नदी की तरफ बेरिकेडिंग करना आवश्यक  होगा। यहां खेल शुरू होने पर कम से कम 5000 वाहनों से लोग आएंगे।

वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की जमीन समतल करनी होगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खेल मैदान से लेकर शहर के अंदर आने वाली सड़कों जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट बनाना होगा। क्योंकि खेल के बाद रात में अधिकतर भीड़ शहर में ही आएंगी।

एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान का कहना है कि इस मामले में अभी फोर्स की मांग के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इधर अन्य सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद उच्चाधिकारियों से मशविरा लेकर सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विचार कर लिया जाएगा।

रेसलरों के लिए रैंप बनाने का काम शुरू

‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ सीरीज के 24 फरवरी को हल्द्वानी में होने वाले मेगा शो के लिए प्रशासन, नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी और आईबीएस की टीम तैयारियों में लगी है। बुधवार को आईबीएस की तकनीकी टीम ने रेसलरों के लिए रैंप बनाने का काम शुरू किया। इसी रैंप से होकर रेसलर ग्रीन रूम से रिंग तक पहुंचेंगे। इसके अलावा एनसीसी की टीम पवेलियन में रैलिंग और रंगाई पुताई का काम कर रही है। बिजली का काम शुरू हो गया है।
 
जिलाधिकारी ने किया स्टेडियम का निरीक्षण
बुधवार को जिलाधिकारी दीपक रावत ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर सीपीके नायडू से स्टेडियम के बारे में जानकारी ली। नायडू ने बताया कि जहां पर बच्चों को बैठाया जाएगा, उस क्षेत्र को पूरा बेरिकैडिंग लगाकर कवर किया जा रहा है।


इसके अलावा वीआईपी के लिए शौचालय बनकर तैयार है। जबकि जनरल टिकट वाले लोगों के लिए भी शौचालय बना दिए गए हैं। जहां पर रैंप बनाया गया है, उस क्षेत्र को पूरा प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके अलावा गौला क्षेत्र में भी आईबीएस कंपनी के वॉलेंटियर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed