फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Grass root cricket would be willing to Kiladiaen

अंडर-16 क्रिकेट कप के लिए घमासान 18 से

Mon, 13 Jan 2014 10:09 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Jan 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
'Grass root cricket would be willing to Kiladiaen
ग्रास रूट से खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से इंटर स्कूल अंडर-16 कोका कोला क्रिकेट कप आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट 18-25 जनवरी तक खेला जाएगा। इसमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, मोहली, चंडीगढ़, पटियाला की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें हर डिस्ट्रिक्ट से चार स्कूलों की टीमें खेल सकती हैं।

इनमें हर डिस्ट्रिक्ट से टॉप पर रहने वाली टीम इंटर स्कूल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगी। सभी मुकाबले लीग पर आधारित होंगे। सभी मुकाबले 50-50 ओवर के खेले जाएंगे।
विज्ञापन


टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इंटर स्कूल अंडर-16 कोका कोला क्रिकेट कप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी 1 सितंबर 1997 के बाद के जन्मतिथि वाले खिलाड़ी हिस्सा ले पाएंगे। टूर्नामेंट में फाइनल में जीतने वाली टीम को 50 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 35 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीए मोहाली में हुई एक प्रेसवार्ता में टूर्नामेंट के संबंध में पीसीए मानद सचिव एमपी पांडव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में स्कूली क्रिकेट खत्म होती जा रही है।

इस टूर्नामेंट के जरिए युवाओं को क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया जा सकेगा। इससे क्रिकेट में नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आएंगी। उनके अनुसार पंजाब के विभिन्न जिलों में 26 क्रिकेट एकेडमी खोली जा चुकी हैं। कुछ अन्य डिस्ट्रिक्ट में नई क्रिकेट एकेडमी खोले जाने पार विचार किया जा रहा है।

पीसीए तैयार करेगा ग्राउंड
एमपी पांडव ने बताया कि चंडीगढ़ के जिन स्कूलों में ग्राउंड हैं, उन्हें कई बार आवेदन किया गया है। पीसए इन ग्राउंड को क्रिकेट के मैदान में बदलेगा। इसके साथ ही इसकी मेंटिनेस का पूरा खर्चा भी पीसीए ही उठाएगा। अभी तक एक ही स्कूल ने अपना ग्राउंड पीसीए के हवाले किया हैं।


विदेशों में ट्रेनिंग दी जाएगी

टूर्नामेंट के डॉयरेक्टर ऑपरेशन पीएन शंकरन ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 24 खिलाड़ियों को मुंबई में बेहतरीन कोच से ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। इनमें से तीन खिलाड़ियों को इंग्लैंड में ट्रेनिंग के लिए लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed