{"_id":"cccbc4ae91e070eefe621482a64faf03","slug":"governor-s-cup-golf-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 से 29 मई तक होगा गोल्फ कप, तैयारियां शुरू","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
27 से 29 मई तक होगा गोल्फ कप, तैयारियां शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2016' की तिथियां निश्चित कर दी गई हैं। शुक्रवार को राज्यपाल डॉ. केके पाल ने टूर्नामेंट की तैयारियों के संबंध में कोर कमेटी की बैठक ली। इसके लिए मई 27, 28 और 29 तारीख निश्चित की गई है।
विज्ञापन
यह टूर्नामेंट प्रतिवर्ष नैनीताल स्थित राजभवन के लगभग 200 एकड़ क्षेत्रफल के 18 होल्स के गोल्फ कोर्स में आयोजित होता है। राज्यपाल ‘गवर्नर्स गोल्फ क्लब (नैनीताल)’ के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने दिए तैयारियों के निर्देश
कोर कमेटी की बैठक में राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ खिलाड़ियों में लोकप्रिय हो चुके इस टूर्नामेंट को और अधिक आकर्षक और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएं।
विज्ञापन
प्रतिभागियों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाए। विगत वर्षों के आयोजन में जो भी कमियां महसूस की गई हों उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन के लिए गठित समितियों के सभी सदस्य आपस में समन्वय करके मई के प्रथम सप्ताह तक टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप सुनिश्चित करें। बैठक में गोल्फ क्लब के उपाध्यक्ष अरुण ढौंढियाल, अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।