फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   golfing tour_golf club_chandigarh

गोल्फिंग टूरः पहले दिन अमरजीत 78 अंक की बढ़त

Sat, 21 Dec 2013 01:50 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Dec 2013 01:50 PM IST
विज्ञापन
golfing tour_golf club_chandigarh
गत विजेता यूएसए के अमरजीत चंडीगढ़ गोल्फिंग टूर के पहले दिन बढ़त बनाने में कामयाब रहे। टूर्नामेंट की शुरुआत चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में शुक्रवार से हुई।
विज्ञापन


चंडीगढ़ गोल्फिंग टूर 2013 में देश और विदेशों से अमेच्योर गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को सुबह टी ऑफ के साथ टूर्नामेंट शुरू हुई।

यूएसए के अमरजीत ने दिन का बेहतर ग्रॉस कार्ड खेलते हुए छह ओवर पार के साथ कुल 78 अंक बनाकर पहले दिन का खेल खत्म होने तक लीडर बने हुए हैं।

मैच के दौरान अमरजीत ने गोल्फ स्टिक से बेहतरीन शॉट्स लगाकर यूके के बिल औलाख को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। पहले दिन शुरू से ही यूएसए के अमरजीत और यूके के बिल औलाख केसाथ काटें की टक्कर रही।

एक समय दोनों खिलाड़ी बराबरी पर चल रहे थे। दिन का खेल खत्म होने तक यूके के बिल औलाख एक अंक से पिछड़ गए।

यूएसए के हरभजन सिंह 280 यार्ड की तेज तर्रार शॉट लगाते हुए लॉगेंस्ट ड्राइव की प्रतियोगिता जीतने मे कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed