{"_id":"b264075d5ef00f9a1d6ab40c57bbc961","slug":"golfer-jairaj-sandhu-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फ में देश का नाम रोशन करने का सपना है इनका","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
गोल्फ में देश का नाम रोशन करने का सपना है इनका
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 May 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
जीव मिल्खा सिंह की राह पर अब सिटी ब्यूटीफुल के युवा गोल्फर्स भी चल पड़े हैं। शहर के युवा गोल्फर जयराज संधू का भी सपना देश का नाम विदेश में रोशन करने का है। यह युवा खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत जूनियर वर्ग में विजेता ट्राफी जीतकर लगातार तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहा है।
विज्ञापन
आईजीयू की ओर से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में आयोजित नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें देशभर के बेहतरीन जूनियर गोल्फर्स ने ए और बी कैटेगिरी में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
ए केटागिरी में चंडीगढ़ के जयराज सिंह संधू ने पहले दिन 71, दूसरे दिन 71, तीसरे दिन 73, चौथे दिन 69 के साथ कुल 284 स्कोर के साथ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विरासत में मिला गोल्फ खेलना
डीएवी स्कूल-15 में 11 कक्षा के छात्र जयराज संधू को गोल्फ खेलना विरासत में मिला। इनके पिता और दादा दोनों ही गोल्फ खेलने के शौकीन रहे हैं। जयराज जब मात्र छह वर्ष के थे तो वह अपने पिता जब भी गोल्फ क्लब जाते तो उसे भी साथ ले जाते, वहां से जयराज को भी इस खेल के प्रति लगाव हुआ। वहीं, पिता और दादा से गोल्फ के खेल के बारे बारीकियां पता चली।
विज्ञापन
खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल
जयराज संधू गोल्फ के साथ-साथ पढ़ाई में भी हर साल आगे रहते है। पिछले साल गोल्फ में ट्रॉफियां जीतते हुए एग्जाम में 80 प्रतिशत से अधिक नंबर लेकर परिवार को नाम रोशन करते आ रहे हैं।
अमेरिका में लेने जा रहे ट्रेनिंग
जयराज संधू गोल्फ के प्रति इतने संजीदा हैं कि वह अब विदेश में ट्रेनिंग लेने जा रहे हैं। जयराज संधू ने बताया कि वह इसी महीने की 14 तारीख को अमेरिका में 5 हफ्तों के लिए विदेशी कोच हैंक हैनी से ट्रेनिंग लेंगे, ताकि उनके खेल में और अधिक निखार आ सके।
उपलब्धियां
- 2013 मई में थाईलैंड में एलबेट्रोस टूर्नामेंट में 7 वें पायदान पर रहे।
- 2013 दिसंबर में मलेशिया में एलबेट्रोस टूर्नामेंट में 4 वें स्थान पर रहे।
- 2013 भारत में खेले गए एलबेट्रोस गोल्फ टूर्नामेंट के विजेता रहे।
रैकिंग
जयराज की इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) में जूनियर लेवल में मौजूदा रैंकिंग 5 हैं।