फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Golf Learning Center at the College first opened in Open City

खुल गया सेंटर, अब कॉलेज में सीखिए गोल्फ

Tue, 27 May 2014 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 May 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
Golf Learning Center at the College first opened in Open City

सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज (जीसी) नार्थ रीजन में कालेज स्तर पर गोल्फ लर्निंग सेंटर शुरू करने वाला पहला कालेज बन गया है।

विज्ञापन


सोमवार को चंडीगढ़ के शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह ने कालेज में बने गोल्फ लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया। गोल्फ की पिच और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर को करीब सात लाख की लागत से तैयार किया गया है। गोल्फ लर्निंग सेंटर को कालेज में चल रहे बीपीएड और एमपीएड कोर्स का हिस्सा बनाया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला ने तीन मई के अंक में ‘सिटी ब्यूटीफुल के जीसी-11 में तैयार होंगे देश के भावी जीव मिल्खा’ शीर्षक से सबसे पहले खबर प्रकाशित की थी।

कालेज के मेन ग्राउंड के साथ ही गोल्फ रेंज तैयार की गई है। कालेज की तरफ से गोल्फ स्टिक और गेंद उपलब्ध कराई जाएंगी। डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन और इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) के सहयोग से प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. आरएस बराड़ ने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट को कालेज एल्यूमनी एसोसिएशन के सदस्य और चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जगदीप चीमा ने तैयार किया था। शिक्षा सचिव ने भी कालेज स्तर पर गोल्फ स्पोर्ट्स शुरू करने पर कालेज प्रिंसिपल डा. जेएस रघु और प्रो. आरएस बराड़ को सराहा।

लाइब्रेरी में तैयार किया हेरिटेज कार्नर  
कालेज स्थित लाइब्रेरी में हेरिटेज कार्नर को देखने के लिए शिक्षा सचिव पहुंचे। उन्होंने लाइब्रेरी में ली कार्बूजिए और उनके सहयोगी के फोटो और उनके द्वारा तैयार फर्नीचर का अवलोकन किया। कालेज लाइब्रेरी में हाईटेक सुविधाओं पर भी अधिकारी खासे प्रभावित हुए। चीफ लाइब्रेरियन रेणू ओबराय ने बताया कि 1.15 लाख से अधिक किताबें और दुर्लभ पांडूलिपि लाइब्रेरी में उपलब्ध हैं। लाइब्रेरी नार्थ रीजन की पहली डिजिटल लाइब्रेरी बनने का श्रेय लिया है।


कालेज में मनाया फाउंडर डे
जीसी-11 में सोमवार को फाउंडर से मनाया गया। कालेज ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह के अलावा कालेज के कई पूर्व प्रिंसिपल, एल्यूमनी भी मौजूद थे। प्रिंसिपल ने कालेज डेवलपमेंट के नए प्रोजेक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर रिटायर्ड प्रोफेसर मुकेश शर्मा, पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एएन गर्ग और कंप्यूटर विभाग के हेड प्रो. बीआर बंसल भी मौजूद थे।

रात में भी होंगे मैच
फिजिकल एजुकेशन विभाग ने शिक्षा सचिव के सामने खेल सुविधाएं बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। प्रो. बराड़ ने बताया कि जल्द ही स्पोर्ट्स ग्राउंड में फ्लड लाइट्स लगाई जाएंगी। चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों के सामने नया जिम्नेजियम हॉल का प्रस्ताव रखा, जिसे मंजूरी दिए जाने का भरोसा दिया। कालेज में रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर भी जल्द स्थापित होगा। फिजिकल एजुकेशन विभाग की नई बिल्डिंग भी जल्द तैयार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed