फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold Medal in Archery Championship

आर्चरी चैम्पियनशिपः मिक्स टीम को गोल्ड मेडल

Tue, 18 Mar 2014 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Mar 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
Gold Medal in Archery Championship
एशियन आर्चरी ग्रा प्रि चैंपियनशिप के टीम इवेंट में मिक्स टीम के लड़के और लड़कियों के गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब भारत ने मिक्स टीम के कंपाउंड इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। बैंकाक में एशियन आर्चरी ग्रा प्रि चैंपियनशिप 11 से 15 मार्च तक खेली गई।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में शनिवार को मिक्स टीम के फाइनल मुकाबले हुए। मिक्स टीम में कंपाउंड इवेंट में भारत की आर्चरी टीम ने सटीक निशाना लगाते हुए गोल्ड मेडल जीता। विजेता भारतीय टीम में अभिषेक और ज्योति शामिल रहीं। फाइनल में भारत ने ईरान को कड़ी टक्कर देते हुए हराया। भारत का स्कोर 152 रहा, वहीं ईरान का 151 रहा।
विज्ञापन


इससे पहले चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत के लड़कों की टीम ने रिकर्व में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, लड़कियों की टीम ने कंपाउंड में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों की टीम फाइनल में चाइनीज ताइपे टीम को हराकर विजेता बनी। लड़कियों की विजेता टीम में गगनदीप कौर, प्रवीना कुमारी, लीली चानू, वी.ज्योति सुरेखा शामिल रहीं। वहीं लड़कों की टीम में कपिल, अंतनू दास, ज्यंता, तरुणदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed