फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gold cup tournament in dehradun.

Gold Cup: मेजबानों को हरा हिमाचल अगले दौर में

Sun, 24 May 2015 12:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 May 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
gold cup tournament in dehradun.

धुआंधार बल्लेबाजी के बावजूद उत्तराखंड को 33वें ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


उत्तराखंड के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। एक अन्य मुकाबले में एयर इंडिया ने  केंद्रीय सचिवालय को एकतरफा शिकस्त दी। रेंजर्स मैदान में शनिवार को दूसरे दिन पहला मैच उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया। उत्तराखंड ने निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए।

अभिमन्यु (83) और करणवीर (50) ने दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। चौथे क्रम के बल्लेबाज कुणाल चंदेला ने 57 गेंदों पर 6 चौक्कों, 7 छक्कों की मदद से 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन


हिमाचल की टीम ने 35.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से मैच जीत लिया। अंकुश बैंस ने 93, राघव धवन ने 60 रनों का योगदान दिया। पारस डोगरा ने 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में दूसरा मैच एयर इंडिया और केंद्रीय सचिवालय के बीच खेला गया। टॉस हारकर एयर इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एयर इंडिया ने दीपक जून के शानदार सैकड़े की बदौलत निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 244 रनों का स्कोर खड़ा किया। केंद्रीय सचिवालय की टीम 34.3 ओवर में 133 रनों पर सिमट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed