{"_id":"1120b784a933dbbeb83f4459cdae011f","slug":"gold-cup-cricket-tournament-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही मैच में उत्तराखंड को हरियाणा ने रौंदा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
पहले ही मैच में उत्तराखंड को हरियाणा ने रौंदा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 31 May 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव गंभीर की घातक गेंदबाजी, शिवम और जोगिंदर शर्मा कीअर्द्धशतकीय पारी से हरियाणा पुलिस ने जीत के साथ 32वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आगाज किया। पहले लीग मैच में हरियाणा पुलिस ने उत्तराखंड इलेवन को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
बल्लेबाजों के माकूल विकेट पर टॉस जीतकर उत्तराखंड इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। करनवीर (30) और आशीष जोशी (30) की सलामी जोड़ी ने 7.2 ओवर में 47 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। करनवीर कुलदीप हुड्डा की गेंद में विकेट के आगे पैड अड़ा बैठे और अंपायर ने आउट देने में संकोच नहीं किया।
विज्ञापन
आशीष और कार्तिक जोशी (10) ने दूसरे विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी की। 78 रन के कुल स्कोर पर कार्तिक के आउट होने के बाद हरियाणा के गेंदबाज गौरव ने मध्यक्रम और निचले क्रम को झकझोर दिया और बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही उत्तराखंड इलेवन 29.3 ओवर में 135 रन पर 8 विकेट गवांकर संघर्ष करती नजर आई।
विज्ञापन
टेल एंडर सनी राणा (44) और अग्रिम तिवारी (41) ने 56 रन की साझेदारी कर टीम को 215 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में दो विकेट जल्दी गिरने के बाद हरियाणा इलेवन को शिवम और जोगेंदर शर्मा ने 97 रन की साझेदारी कर संभाला और माधव ने 5 विकेट गिरने के बाद जीत तक पहुंचाया।
स्कोर कार्ड
उत्तराखंड इलेवन 45 ओवर में 215 रन
हरियाणा पुलिस 34.1 ओवर में 216
ओएनजीसी की 157 रन की बड़ी जीत
बारिश से बाधित मैच में ओएनजीसी ने यूपीसीए कानपुर को 157 रन की करारी शिकस्त देकर 32वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। तरुवर कोहली ने नाबाद शतकीय पारी और सुमित नरवाल के ऑलराउंड खेल की बदौलत ओएनजीसी को बड़ी जीत हासिल हुई।
एसीए ग्राउंड में टॉस जीतकर यूपीसीए ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ओएनजीसी के सम्राट सिंह और मयंक तेहलान की सलामी जोड़ी ने यूपीसीए के गेंदबाजों की पूरी खबर ली और पहले विकेट लिए 18.1 ओवर में 129 रन जोड़े।
76 गेंद में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 86 रन बनाकर शतक की ओर बढ़ रहे सम्राट की पारी का अंत सुदीप ने किया। 3 रन बाद सुदीप ने मयंक को भी 36 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। मगर तरुवर कोहली और नितेश राणा ने तीसरे विकेट के लिए 13 ओवर में 109 रन की साझेदारी कर टीम को 239 तक पहुंचाया।
नितेश 43 गेंद में 7 चौके व 2 छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। 295 में टीम को राहुल(20) के रूप में 5वां झटका लगा। नितेश ने सुमित के साथ मिलकर आखिरी 5 ओवर में 80 रन जोड़कर टीम को 40 ओवर में 375 रन के स्कोर तक पहुंचाया।
नितेश 62 गेंद में 13 चौके व 3 छक्कों की मदद से 104 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि सुमित ने 14 गेंद में 2 चौके व 6 छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए। यूपीसीए के सुदीप व गौरव ने 2-2 विकेट लिए। जबकि अली मुर्तजा ने 10 ओवर में 95 रन दिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपीसीए को 13 रन पर सुमित नरवाल ने पहला झटका दिया। इसके बाद 97 रन में टीम के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इस बीच बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और आखिर में ओएनजीसी को वीजेडी मैथड के अनुसार विजेता घोषित किया गया। सलामी बल्लेबाज मुकुल ने 48, परविंदर ने 33 रन बनाए। ओएनजीसी के सुमित व प्रवीण ने 2-2 विकेट लिए।
आज के मैच
उत्तराखंड इलेवन बनाम यूपीसीए: रेंजर्स ग्राउंड
ओएनजीसी बनाम हरियाणा पुलिस: एसीए