{"_id":"543ccbb5bae74b083b4563e95f3791d3","slug":"glorious-returns-of-harbhajan-in-ranji","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी में भज्जी की शानदार वापसी","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
रणजी में भज्जी की शानदार वापसी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Oct 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया से बाहर चल रहे हरभजन सिंह ने रणजी सीजन में शानदार वापसी की। उनकी घातक गेंदबाजी के आगे ओडिसा की टीम पहले ही दिन 205 रन पर सिमट गई।
उन्होंने रणजी में अब तक का अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 54 रन देकर छह विकेट लिए। रणजी में 1998 में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 69 रन देकर छह विकेट लिए।
2000 में दिल्ली के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। रविवार को उन्होंने कुल 28 ओवर डाले जिनमें 12 ओवरों में उन्होंने कोई रन नहीं दिया। पंजाब ने बिना कोई विकेट खोए पहले दिन चार ओवर में 11 रन बनाए।
पीसीए स्टेडियम मोहाली में हुए पंजाब और ओडिसा के मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ओडिसा के गिरीजा गौट और नटराज बहेरा की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की।
विज्ञापन
टीम का स्कोर 47 हुआ तो नटराज बेहरा (22) को सिद्दार्थ कौल ने आउट कर दिया। नरंजन बेहरा सात रन पर आउट हो गए। गिरीजा गौट (38) हरभजन सिंह का पहला शिकार बने।
अगले ही ओवर में भज्जी की फिरकी का जादू चला और गोबिंद (42) और विप्लव (30) के विकेट लिए। भज्जी ने हलादर दास को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया।
संदीप सिंह ने दीपक बेहरा को नौ रन और बसंत को शून्य पर आउट कर दिया। आलोक (4) भज्जी का पांचवां और धीरज सिंह (0) छठा शिकार बने। ओडिसा 83.2 ओवर में 205 पर सिमट गया। पंजाब के बल्लेबाज जीवनजोत सिंह (6) और रविइंदर सिंह (5) नाबाद रहे।