फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Glasgow Commonwealth Games 2014

कॉमनवेल्थः देश का नाम रोशन कर घर लौटे चैम्पियन

Wed, 30 Jul 2014 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Jul 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
Glasgow Commonwealth Games 2014

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर पदक जीतने वाले पंजाब पुलिस की जूडो टीम के एएसआई नवजोत चाना और कांस्य पदक जीतने वाली मुख्य सिपाही राजविंदर कौर का जालंधर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। दोनों पीएपी के मुलाजिम हैं।

विज्ञापन


तरनतारन के फाजलपुर गांव की रहने वाली राजविंदर कौर ने कभी यह नहीं सोचा था कि वह जूडो में इस मुकाम पर पहुंचेंगी। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली राजविंदर कौर ने स्पोर्ट्स में एथलेटिक्स को कैरियर के रूप में चुना था। एथलेटिक्स में उन्हें मौका नहीं मिला तो वर्ष 2003 में उन्होंने जूडो को चुन लिया।
विज्ञापन


राजविंदर बताती हैं कि माता सुखबीर कौर और पिता दर्शन सिंह ने उन्हें सहारा दिया और प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि ग्लासगो गेम्स से पहले पति कुलजिंदर सिंह ने उनकी पीठ थपथपाई। बेटा छोटा था। प्रैक्टिस में समय नहीं मिलता था लेकिन पति कुलजिंदर सिंह ने एक ही बात कही कि जाओ तुम प्रेक्टिस करो, पीछे मुड़कर नहीं देखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह तक मैं ट्रेनिंग कैंपों में जूडो की प्रेक्टिस करती रही, कभी भोपाल तो कभी दिल्ली। आखिरकार मंजिल को पा लिया। राजविंदर कौर बताती है कि वह अपनी मां व पिता के अलावा पति को इस सफलता का श्रेय देती है।

कॉमनवेल्थ में जीती चांदी अब निगाहें ओलंपिक पर

Glasgow Commonwealth Games 2014

स्कॉटलैंड के ग्लास्को में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में वेट लिफ्टिंग के 85 किलोग्राम वर्ग में लुधियाना के विकास ठाकुर ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

जीत की खबर सुनते ही विकास के रेलवे कॉलोनी स्थित निवास पर पूरे परिवार में उत्सव का माहौल बन गया। विकास के पिता एवं रेलवे में गार्ड की जिम्मेदारी निभा रहे बृज लाल ठाकुर ने कहा कि विकास ने कॉमनवेल्थ में चांदी जीत ली है, अब ओलंपिक क्वालिफाई करके देश के लिए मेडल लाना ही एकमात्र लक्ष्य है।

अपने बेटे की इस उपलब्धि पर पिता बृज लाल ने कहा कि 21 वर्षीय विकास ठाकुर ने दो साल पहले ही एयरफोर्स ज्वाइन किया और पिछले दो साल से ही वह एनआईएस पटियाला में बकायदा ट्रेनिंग ले रहा है।

थ्री पॉजीशन राईफल शूटिंग में संजीव राजपूत ने जीता रजत

Glasgow Commonwealth Games 2014

ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में थ्री पॉजीशन राईफल शूटिंग स्पर्धा में यमुनानगर जिले के शूटर संजीव राजपूत ने रजत पदक हासिल किए।

जगाधरी निवासी और नेवी में अफसर संजीव राजपूत ने थ्री पॉजीशन राईफल शूटिंग की 50 मीटर स्पर्धा में यह कामयाबी हासिल की। यह समाचार मिलते ही उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया।

संजीव को यह कामयाबी मिलने से घर में खुशी का माहौल है। उनके पिता कृष्णलाल राजपूत ने बताया कि उनके मोबाइल पर फरीदाबाद, पंजाब सहित कई जगहों से बधाई देने के लिए लगातार फोन कॉल आ रहे हैं।

मंगलवार को परिवार के लोग और जिले के लोगों ने संजीव के जीत के लिए पूजा-अर्चना की। उनका खेल देखने के लिए लोग टीवी से चिपके रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed