फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Glasgow 2014 Commonwealth Games

'कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल का शतक लगाएंगे'

Fri, 25 Jul 2014 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Jul 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
Glasgow 2014 Commonwealth Games

बीसवें कामनवेल्थ खेलों के पहले ही दिन सात पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी स्वर्णिम इतिहास रचकर लौटेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई कॉमनवेल्थ गेम्स में जिस प्रकार भारत को मिले कुल पदकों में से 67 प्रतिशत अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते थे। उसी तरह इस बार भी हरियाणा के खिलाड़ी भारत की झोली में पदकों की झड़ी लगा देंगे।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार की खेल नीति का परिणाम है कि खेलों में हरियाणा से एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और ग्रामीणों क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को निकालने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर क्रमश: पांच, तीन और दो करोड़ किया गया है। खिलाड़ियों को दिए जाने वाले रिफ्रेशमेंट भत्ते में वृद्धि भी की गई।


इसके अलावा व्यापक स्तर पर खेल स्टेडियमों का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां केवल जनता को बरगलाने के लिए गलत बयानबाजी करती रहती हैं।

वर्ष 1999 से 2005 तक इनेलो का शासन था और 2005 में प्रदेश में 18 स्टेडियम थे। जो पहले से ही बने हुए थे। हुड्डा ने अपने शासनकाल में इनमें वृद्धि की और प्रदेश में आज बड़े स्टेडियमों की संख्या 23 हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed