फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girls football tournament

अब बेटियों के बीच होगी फुटबॉल की खिताबी जंग

Mon, 21 Apr 2014 04:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Apr 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
girls football tournament

देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में सोमवार को पहली बार शहर की बेटियां फुटबॉल का जादू बिखेरती नजर आएंगी।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे कसिगा स्कूल और समरवैली स्कूल के बीच गर्ल्स चैलेंज कप टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।

सात दिवसीय प्रतियोगिता
फुटबॉल के गढ़ पवेलियन ग्राउंड में लंबे इंतजार के बाद गर्ल्स फुटबॉलर्स को किसी प्रतियोगिता में उतरने का मौका मिलेगा।

उत्तराखंड फुटबॉल रेफरी एसोसिएशन और देहरादून फुटबॉल एकेडमी के तत्वावधान में सोमवार से सात दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत होगी।

इसमें शहर की 13, नैनीताल की एक टीम दमखम दिखाएंगी। रविवार को मैदान में मार्किंग पूरा करने के बाद शाम को आयोजन और तकनीकी कमेटी की बैठक हुई।

एसोसिएशन सचिव वीएस रावत ने बताया कि 21 अप्रैल की शाम 3 बजे खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।

कसिगा स्कूल और समरवैली स्कूल के बीच उद्घाटन मैच होगा, जबकि दूसरे मैच में होपटाउन गर्ल्स स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट लीग कम नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा।


टीमों के ग्रुप
ग्रुप ए- कसिगा स्कूल, समरवैली स्क्ूल, होपटाउन गर्ल्स स्कूल-ए
ग्रुप बी- होपटाउन गर्ल्स स्कूल-बी, दून इंटरनेशनल स्कूल, यूनीसन वर्ल्ड स्कूल-ए, केंद्रीय विद्यालय बीरपुर
ग्रुप सी- देहरादून फुटबाल एकेडमी, एमकेपी इंटर कालेज, तिब्बतन चिल्ड्रेन विलेज स्कूल, मां आनंदमई मेमोरियल स्कूल

ग्रुप डी- ऑल सेंट कालेज नैनीताल, यूनीसन वर्ल्ड स्कूल-बी, मोरेवियन स्कूल

हिमांशी रावत होंगी सम्मानित
उद्घाटन समारोह में अंडर-15 बालिका वर्ग में देश की नंबर दो बैडमिंटन खिलाड़ी हिमांशी रावत को सम्मानित किया जाएगा।

उत्तराखंड फुटबॉल रेफरी एसोसिएशन सचिव वीएस रावत ने कहा कि हिमांशी के खेल से उत्तराखंड को नई पहचान मिली है। अब टाटा एकेडमी से भी उन्हें बुलावा आया है। इस खेल प्रतिभा का एसोसिएशन भी सम्मान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed