फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girls challenge cup football tournament

नैनीताल, तिब्बतन विलेज का जीत से आगाज

Tue, 22 Apr 2014 03:35 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Apr 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
girls challenge cup football tournament

द्वितीय गर्ल्स चैलेंज कप के दूसरे दिन की शुरुआत नैनीताल के नाम रही। ऑल सेंट कॉलेज, नैनीताल ने अपने पहले मैच में 4-0 की जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।

विज्ञापन


तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज स्कूल ने किया जीत से आगाज
वहीं तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज स्कूल और यूनीसन वर्ल्ड स्कूल-ए ने भी मंगलवार को जीत से आगाज किया। पवेलियन ग्राउंड में मंगलवार की सुबह 9 बजे पहला मैच ऑल सेंट कॉलेज नैनीताल और यूनीसन वर्ल्ड स्कूल-बी के बीच खेला गया।
विज्ञापन


मैच के शुरुआती मिनट में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। 10 मिनट बाद ही नैनीताल की अग्रिम पंक्ति ने आक्रामक खेल दिखाना शुरू किया और सिमरन ने 13वें मिनट में शानदार फील्ड गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


23वें मिनट में कृतिका ने गोल कर नैनीताल को 2-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में यूनीसन वर्ल्ड स्कूल-बी गोल नहीं कर सकी।

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही कृतिका ने मैच के 34वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया।

नैनीताल ने 4-0 से दर्ज की जीत
43वें मिनट में रिचा के गोल से नैनीताल का स्कोर 4-0 हो गया। यूनीसन वर्ल्ड स्कूल ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन नैनीताल की रक्षापंक्ति ने गोलपोस्ट का शानदार बचाव किया। आखिर में नैनीताल ने 4-0 से जीत दर्ज की।


दूसरे मैच में तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज स्कूल ने एमकेपी इंटर कॉलेज को 4-0 से शिकस्त दी। टीम के लिए मैच के छठे मिनट में ही विनिंग पालडोन ने गोल दागा। 15वें मिनट में सेमथन ने गोल कर स्कोर 2-0 किया।

दूसरे हाफ में भी तिब्बतन विलेज के खिलाड़ी छाए रहे। तेंनजिंग यंग ने 33वें और 40वें मिनट में दो गोल कर टीम को 4-0 से जीत दिलाई।

तीसरे मैच में यूनीसन वर्ल्ड स्कूल-ए ने केवि बीरपुर को 2-0 से हराया। यूनीसन के लिए हरलीन भल्ला ने 29वें और 49वें मिनट में दो गोल दागे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed