{"_id":"dcf3fadaad946313959ec4032bd42605","slug":"gagandeep-singh-and-priya-sharma-carom-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगनदीप और प्रिया मैन एवं वुमन वर्ग में चैंपियन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
गगनदीप और प्रिया मैन एवं वुमन वर्ग में चैंपियन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Jan 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
गगनदीप सिंह और प्रिया शर्मा ने राज कुमार बबुटा मेमोरियल प्राइज मनी कैरम रैकिंग टूर्नामेंट के मैन एवं वुमन वर्ग के चैंपियन बने।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के मुकाबले सेंट स्टीफंस स्कूल-45 में खेले गए। मेन सिंगल्स के फाइनल में गगनदीप सिंह ने मोहम्मद तालिब को 25-8, 25-8 से हरा दिया।
वहीं, वुमेन के सिंगल्स के फाइनल में प्रिया ने फरहीन को 24-10, 24-16 से हरा दिया। सब जूनियर के गर्ल्स के फाइनल में नंदिनी गुप्ता ने कोमल गुप्ता को 21-7, 21-2 से हराया।
वहीं, लड़कों के वर्ग में चिराग ने महिर को 13-4,9-12, 17-4 से हरा कर विजेता बने।