फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Free Education and Hostal Facility to Medal Winning Player

मेडल लाने वाले खिलाड़ी को शिक्षा, हॉस्टल मुफ्त

Thu, 19 Jun 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Jun 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
Free Education and Hostal Facility to Medal Winning Player

पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को शिक्षा और हॉस्टल फ्री देने का फैसला लिया है। नए सत्र से पहले तीन स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों के लिए सभी विभागों में सीट रिजर्व होंगी साथ ही ऐसे युवाओं को ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस के अलावा जिम्नेजियम और स्वीमिंग पूल की सुविधा भी फ्री मिलेगी।

विज्ञापन


पीयू स्पोर्ट्स विभाग के डायरेक्टर डा.दलविंदर सिंह ने बताया कि एशियन कप, डेविस कप, थॉमस कप, ऑल इंडिया बैडमिंटन कप, वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए पढ़ाई और हॉस्टल पूरी तरह से निशुल्क दिया जाएगा। ऐसे खिलाड़ियों के लिए स्पेशल सीट भी रिजर्व की जाएगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को सिर्फ हॉस्टल और मेस चार्ज देने होंगे।
विज्ञापन


पीयू क्रिकेट ग्राउंड का काम शुरू
पीयू स्थित दशहरा ग्राउंड को क्रिकेट ग्राउंड बनाने का काम शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से पूरे ग्राउंड को ट्रैक्टर की मदद से समतल किया जा रहा है। पूरे ग्राउंड पर बरसात से पहली ही घास लगा दी जाएगी। डा.दलविंदर सिंह ने बताया कि क्रिकेट पिच आदि के लिए खास मिट्टी मंगवाई जाएगी। साल के अंत तक प्रोजेक्ट को पूरा करने का टारगेट रखा गया है। क्रिकेट ग्राउंड के लिए करीब 50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कब मिलेगा वीसी मेडल
पीयू के पूर्व कुलपति प्रो.आरसी सोबती ने पीयू को खेलों में भी बेहतर बनाने के लिए खिलाड़ियों के लिए स्पेशल वीसी गोल्ड मेडल देने की घोषणा की थी। जिसके तरह विजेता को एक लाख का पुरस्कार दिया जाना था। लेकिन अभी तक यह पुरस्कार किसी को नहीं दिया गया है।


हॉकी एस्ट्रोटर्फ का काम जोरों पर
पीयू में बनने वाले इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड का काम पिछले कुछ दिनों से तेजी पकड़े हुए है। कई लाख की लागत से बन रहे हाकी ग्राउंड पर एस्ट्रोटर्फ लगाई जाएगी। पिछले चार सालों से यह प्रोजेक्ट लटका हुआ था। स्पोर्ट्स अधिकारियों के अनुसार नए सत्र तक ट्रैक तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed