फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four women player in itf women tennis tournament quarter final.

ITF महिला टेनिस के क्वार्टर फाइनल में चार भारतीय

Wed, 01 Apr 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Apr 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
four women player in itf women tennis tournament quarter final.

देहरादून में चल रहे आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के एकल वर्ग में चार भारतीय खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही थाईलैंड, ताइपे, ऑस्ट्रिया और इंडोनेशिया के खिलाड़ी भी अंतिम-8 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। युगल वर्ग में तीन भारतीय जोड़ियां जीतने में सफल रहीं।

विज्ञापन


दून में चल रहा टूर्नामेंट
उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में शांति टेनिस एकेडमी में बुधवार को एकल वर्ग में भारत की धृति वेणुगोपाल ने सौजन्या बाविसेट्टी को 7-5, 6-3, निधि चिलुमूला ने इजराइल की केरेन श्लोमो को 7-5, 7-6 (3), प्रांजला यादपल्ली ने श्रीवैष्णवी पेडडी रेड्डी को 6-2,6-1, इंडोनेशिया की लाविनिया तनाता ने भारत की ऋषिका सुंकारा को 6-4, 7-6 (3), ऑस्ट्रिया की मेलानी क्लाफ्नर ने भारत की वनिया डंगवाल को 6-0,6-0, ताइपे की चिंग वेन हुसू ने भारत की प्रेरणा भांबरी को 6-1, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।
विज्ञापन


युगल वर्ग में इनका रहा जलवा
प्रार्थना जी थोंबरे ने नंदिनी शर्मा को 6-1 से पहले सेट में हराया, जिसके बाद नंदिनी रिटायर को गई। युगल वर्ग में भारत की ईती मेहता व रश्मि तेलटुंबड़े ने रिया भाटिया व शेरॉन संचना पॉल की जोड़ी को 6-2, 7-6(7) से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नेहादेवी रेड्डी व धृति वेणुगोपाल ने श्वेता राणा व बसंती शिंदे को 6-0, 6-1, प्रेरणा भांबरी व ऋषिका सुंकारा ने इंडोनेशिया की अयुफनी दमयंती व लाविनिया तनाता को 6-3, 5-7, 10-4, भारत की प्रार्थना थोंबरे व थाईलैंड की नुंगनादवा ने वंशिका साहनी व प्रांजला यादपल्ली की जोड़ी को 6-0,6-1 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed