{"_id":"df26b2582395b61b370ef21953d50cfc","slug":"foreign-coach-for-dehradun-footballers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी कोचों से फुटबाल के गुर सीखेंगे दून के युवा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
विदेशी कोचों से फुटबाल के गुर सीखेंगे दून के युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 15 Sep 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
दून के युवा फुटबालर्स को विदेशी खिलाड़ियों और कोचों से खेल की बारीकियां सीखने को मौका मिलेगा। मैनचेस्टर सिटी में आयोजित वर्ल्ड सॉकरऐक्स ग्लोबल कनवेंशन के दौरान मैनचेस्टर इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी के साथ देहरादून फुटबाल एकेडमी(डीएफए) का करार हुआ है। यह 2015 से लागू होगा।
विज्ञापन
मैनचेस्टर सिटी सॉकरएक्स के कार्यालय में 6 से 10 सितंबर तक वर्ल्ड लेवल सॉकर ग्लोबल कनवेंशन का आयोजन हुआ।
डीएफए से हुआ करार
उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन के तीन साल के काम से प्रभावित होकर फिक्की, एआईएफएफ और लिब्रो स्पोर्ट्स ने इस आयोजन में भाग लेने के लिए एसोसिएशन के सचिव वीएस रावत को नामित किया था।
विज्ञापन
मैनचेस्टर से लौटकर वीएस रावत ने बताया कि पांच दिवसीय दौरे के दौरान लीवरपूल, मेनचेस्टर यूनाइटेड, मैनचेस्टर सिटी फुटबाल स्टेडियम, एकेडमी, टीम और कोच से मुलाकात कराई गई।
विज्ञापन
कनवेंशन में खिलाड़ियों, कोचों, रेफरियों, फुटबाल मैदान, ग्रास रूट एकेडमी, रेफरी इक्यूपमेंट, प्लेयर ट्रांसफर आदि विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही इंडियन सॉकर लीग, अंडर-17 वर्ल्ड कप, कतर वर्ल्ड कप 2022, बालक-बालिका जूनियर वर्ल्ड कप की तैयारियों, गोल लाइन तकनीक पर जानकारी दी गई। इस दौरान देहरादून के पूर्व फुटबाल खिलाड़ियों की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
मैनचेस्टर में खेलने का मौका
मैनचेस्टर इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी से हुए करार के तहत डीएफए के टॉप खिलाड़ियों को मैचनेस्टर सिटी, मैनचेस्टर यूनाइटेड, लीवरपुल फुटबाल क्लब के जूनियर क्लब व एकेडमी में खेलने का मौका मिलेगा।
साथ ही विश्व के प्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी माइकल ओवन, माइकल मोल्स, लुईस साहा, गिनफ्रेंको जोला, फेसिओ कनवरो, केरोल्स वल्डर्मा, रेगी ब्लिंकर, जरी लिटमेनन को भी उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम में विश्व के 125 फुटबाल खिलाड़ियों व प्रतिनिधियों को डीएफए की टी-शर्ट और स्मृति चिह्न दिए गए।