{"_id":"baa95343a53beb563bda8e1635227000","slug":"footballer-manish-maithani","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के स्टार फुटबॉलर को चाहिए सचिन का साथ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
उत्तराखंड के स्टार फुटबॉलर को चाहिए सचिन का साथ
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Jul 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल के दीवानों के लिए सितंबर महीने से इंडियन सुपर लीग(आईएसएल) की रोमांचक जंग शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
38 लाख रुपए का किया करार
खास बात यह है कि इसमें उत्तराखंड के स्टार फुटबॉलर मनीष मैठाणी भी खेलते नजर आएंगे। लीग की मुख्य आयोजक कंपनी आईएमजी ने मनीष मैठाणी के साथ 38 लाख रुपए का करार किया है।
फुटबॉल के इस रोमांच में मनीष महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की टीम कोच्चि से जुड़ने की चाहत रखते हैं। आठ टीमें, 22 खिलाड़ी, तीन महीने तक फुटबॉल मैदान में दनादन गोल का रोमांच...सितंबर महीने से शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट देश के आठ शहरों में खेला जाएगा। मोहन बागान, मोहम्मडन स्पोर्टिंग जैसे टॉप क्लबों के लिए खेल चुके मनीष मैठाणी भी आईएसएल में जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में मौजूद मनीष ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में बताया कि आईएमजी कंपनी ने देश के 35 खिलाड़ियों से अनुबंध किया है। खिलाड़ियों का ऑक्सन जुलाई में होगा।
टूर्नामेंट के लिए आईएमजी की ओर से मुंबई में हुई डेढ़ महीने की ट्रेनिंग में ईस्ट बंगाल के कोच मॉर्गन ने खिलाड़ियों को कोचिंग दी।
सितंबर से नवंबर तक होगा आईएसएल का आयोजन
मनीष ने कहा कि यूं तो सभी फ्रेंचाइजी अच्छी हैं, लेकिन उनकी दिली ख्वाहिश सचिन तेंदुलकर की कोच्चि टीम से जुड़ने की है। अगस्त महीने से टीमों का विशेष कैंप शुरू होगा और सितंबर से नवंबर तक आईएसएल का आयोजन होगा।
मनीष बीते महीने गोवा में कोच बनने के लिए जरूरी एएफसी-सी लाइसेंस कोर्स करके लौटे हैं। इसमें देश के चुनिंदा खिलाड़ी शामिल थे।
कोर्स से पहले भारतीय टीम के कोच रॉब वेन ने सर्वे किया था। इसके बाद बी और ए लाइसेंस कोर्स कर खिलाड़ी आई-लीग टीम के कोच बन सकते हैं।