{"_id":"0f02f1fb8b861bf2cabdeeae8ac117fc","slug":"football-tournament-sec-17-north-zone-indian-audit-and-account-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल टूर्नामेंटः एजी हरियाणा और जेएंडके फाइनल में ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
फुटबाल टूर्नामेंटः एजी हरियाणा और जेएंडके फाइनल में
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्थ जोन इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट डिपार्टमेंट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में एजी हरियाणा और एजी जम्मू एवं कश्मीर की टीमें आमने सामने होंगी।
सेक्टर 17 स्थित फुटबॉल स्टेडियम में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। एजी हरियाणा और एजी पंजाब की टीमों के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल मुकाबला काफी रोचक रहा।
मैच के शुरू से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अपनाया लेकिन हाफ समय तक कोई गोल नहीं हो सका। मैच के दूसरे हाफ में एजी हरियाणा और एजी पंजाब को कई मौके मिले लेकिन वह इसे गोल में नही बदल सके।
एक्स्ट्रा टाइम के बाद भी दोनों टीमें बिना गोल के रही। इसके बाद मैच को फैसला टाईब्रेकर के जरिये हुआ। इसमें एजी हरियाणा की टीम ने एजी पंजाब की टीम को 8-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल में एजी जम्मू एवं कश्मीर की टीम ने दिल्ली ऑडिट की टीम को 3-0 से हरा दिया। विजेता टीम से शाहनवाज ने 20वें, उमर आलम ने 45वें और कासिर इकबाल ने 56वें मिनट में गोल किए।