{"_id":"679df1e0bea581ae1e3050c29e9e9105","slug":"football-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसिगा को मात देकर एशियन ने जीता खिताब","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
कसिगा को मात देकर एशियन ने जीता खिताब
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Aug 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में चल रही द्वितीय समरवैली इंविटेशन कप सेवन-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट के खिताब पर एशियन स्कूल ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
पहले हाफ में 1-0 से आगे हुआ एशियन स्कूल
रोमाचंक मुकाबले में एशियन स्कूल ने कसिगा स्कूल को 1-0 से मात दी। बुधवार को समरवैली स्कूल में फाइनल मुकाबला खेला गया।
शुरुआत से ही दोनों टीमों ने बढ़त बनाने के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया। मगर सफलता एशियन स्कूल को 37वें मिनट में मिली। विनेश ने गोल कर एशियन स्कूल को पहले हाफ में 1-0 से आगे किया।
दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल करने के लिए कोशिश करती रहीं, लेकिन सफल नहीं हो सकी। समापन समारोह में दून स्कूल के डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स डा. अरविंद शुक्ला ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर समरवैली स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. जसविंदर सिंह, साई कोच प्रिंस विपिन, वीएस रावत, जतिन उनियाल, अजय तिवारी, गोपाल जोशी, मुकेश जुगरान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन