{"_id":"2d68a1da57ab1bea3ed5cc2de26879b2","slug":"football-tournament-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में पहुंचे स्पोर्ट्स हॉस्टल, गढ़वाल राइफल","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
फाइनल में पहुंचे स्पोर्ट्स हॉस्टल, गढ़वाल राइफल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Mar 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
22वां नारायण गुरुंग मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल और 3/8 जीआर के बीच होगा। शनिवार को दोनों टीमें अपने-अपने मुकाबले जीतकर खिताबी दौर में पहुंचने में सफल रहीं।
विज्ञापन
महिंद्रा ग्राउंड में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच 3/8 जीआर और 6/8 जीआर के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हुई। ट्राईब्रेकर में 3/8 जीआर ने 5-3 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल स्पोर्ट्स हॉस्टल और गढ़वाल स्पोर्टिंग के बीच हुआ। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में स्पोर्ट्स हॉस्टल के कवि ने 55वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिलाई।
विज्ञापन