फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   football tournament.

राजधानी दून में जुटेंगे देश भर के फुटबॉलर

Sat, 31 Jan 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 31 Jan 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
football tournament.

आगामी 5 फरवरी से देहरादून में देश भर के फुटबॉलर जुटेंगे। यहां 5 से 11 फरवरी तक जिप्सी गोल्ड कप अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता होने जा रही है।

विज्ञापन


जिप्सी यंग फुटबॉल क्लब अपनी 50वीं वर्षगांठ पर यह प्रतियोगिता करा रहा है। आयोजन स्थल पवेलियन ग्राउंड होगा। जिप्सी यंग फुटबाल क्लब के अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर ने शुक्रवार को तिब्बती मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों को यह जानकारी दी। बताया कि प्रतियोगिता में कुल 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन


आयोजन सचिव संजय थपलियाल ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर संयुक्त सचिव बीएस रावत, दीवान सिंह, धर्मेंद्र सिंह नेगी, पुष्कर गुसाईं, मोहसिन खान, गुरुचरण सिंह, नवनीत सेठी, दिनेश शर्मा, सतेंद्र नेगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टीमें करेंगी प्रतिभाग
गढ़वाल हीरोज दिल्ली, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) दिल्ली, उत्तर रेलवे दिल्ली, कैग (महालेखाकार) दिल्ली, सीआइएसएफ दिल्ली, सीआरपीएफ, बोकारो स्टील प्लांट झारखंड, दक्षिण पूर्व रेलवे नागपुर, जीआरआरसी लैंसडाऊन, मध्य प्रदेश इलेवन, उत्तराखंड पुलिस, डीएफए देहरादून, जिप्सी यंग फुटबाल क्लब।

विजेता को मिलेंगे 51 हजार

इस अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार और विशेष प्रदर्शन के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे। उत्तराखंड की तीन टीमें डीएफए देहरादून, जिप्सी यंग और उत्तराखंड पुलिस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed